1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, Video भी हो गया वायरल

पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, Video भी हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 11:38 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:38 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद गजब के रिएक्शन भी दिए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Viral video, viral news- India TV Hindi
वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RITU__CHAUHAN24

कई बार लोग किसी और पल का वीडियो बना रहे होते हैं और उसमें कोई ऐसा पल कैद हो जाता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है और ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज चक्कर लगाते ही होंगे। कभी आधे घंटे तो कभी कुछ मिनट तो कभी ज्यादा देर के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और इस दौरान आपकी फीड पर तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे और कई सारे वीडियो आपको भी हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो शादी के दौरान फेरों के बाद का है। मंडप में बैठे पंडित जी ने इस दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वो मंडप में बैठे हुए पूछते हैं कि पुरुष की इज्जत क्यों नहीं होती है घर? इसके बाद वो बोलना शुरु करते हैं, 'देखो बहन की जगह ननद मिल जाती है, माता-पिता की जगह माता-पिता (सास-ससुर) मिल जाते हैं, भाई की जगह देवर या फिर जेठ मिल जाते हैं। अच्छा फ्री में क्या मिलता है (पति) और फ्री में मिली चीज की कभी इज्जत नहीं होती है, तो अपनी इज्जत अपने हाथ में है तो इसे बनाए रखना।' यह सुनते ही सब लोग हंसने लगते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ritu__chauhan24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पंडित जी अपने आप को रोक नहीं सके, बोल ही दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी फनी बात, इतनी गंभीर होकर कैसे बोल गए। तीसरे यूजर ने लिखा- पंडित जी का अपना दर्द बाहर निकल आया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'ये देखो हमारी आकांक्षा मैम', बच्चे ने ब्लॉग में सुनाया अपना दुखड़ा, VIDEO हो गया वायरल

मेट्रो स्टेशन पर शख्स को डांस के कीड़े ने काटा, फिर जो हुआ वो जरा आप भी देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।