Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी तो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे ने स्कूल टीचर द्वारा बच्चो के काम देकर खुद खाना खाने का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा स्कूल में ब्लॉग बनाता है। बच्चे ने वीडियो में अपनी मैम का इंट्रोडक्शन देते हुए बताया कि आकांक्षा मैम ने बच्चों को टेस्ट दे दिया और खुद खाना खा रही हैं। वीडियो में टीचर यह कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि हेल्दी फूड है। बच्चों का कहना है कि हम पढ़ रहे हैं और मैम खाने का मजा ले रही हैं। हमे टेस्ट देकर खुद खा रही हैं और हमें खिला भी नहीं रही हैं।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @akansha_eduworld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'Vlog by my kids' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारी वाली तो हाथ में 2-3 पेंसिल फसा के दबा देती थी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्टूडेंट को कैमरामैन बताया है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारी मैम होती तो इतने में दो चाटे मारके हाथ ऊपर करवा के खड़ा कर देती। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैम, इस बार बच्चों के टेस्ट में 17 और 19 की टेबल पूछना, ये सारे ब्लॉगिंग भूल जाएंगे जो कर रहे हैं इतनी सी एज में।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
मेट्रो स्टेशन पर शख्स को डांस के कीड़े ने काटा, फिर जो हुआ वो जरा आप भी देख लीजिए