शादी की रस्मों में दुल्हन की एंट्री आमतौर पर सादगी और संकोच से भरी होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन परंपराओं को दरकिनार कर दिया है। इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी एंट्री को ऐसा यादगार बना दिया कि देखने वाले हैरान रह गए।
दुल्हन का जोरदार डांस हुआ वायरल
जैसे ही बैकग्राउंड में गाना- "मेरे सैयां सुपरस्टार" बजना शुरू हुआ, लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने एंट्री के साथ ही जोरदार डांस शुरू कर दिया। उसके एक्सप्रेशन, एनर्जी और आत्मविश्वास ने पूरे पंडाल का माहौल बदल दिया। ऐसा लग रहा था मानो यह कोई शादी नहीं, बल्कि किसी फिल्म का स्टेज परफॉर्मेंस हो।
दुल्हन के डांस मूव्स ऐसे थे कि वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। चेहरे पर बेझिझक मुस्कान और कदमों में जबरदस्त जोश साफ दिखा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में दुल्हन में कहीं भी घबराहट या झिझक नजर नहीं आती।
इस वीडियो को tumara.abhay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर्स ने लिखा है, "कुछ लड़कियां तो अपनी सहेलियों को दिखाने के लिए डांस करती हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "घर में रोनक रहेगी।" किसी ने लिखा, एक्साइटमेंट जिसे वह छुपा नहीं सकती। एक यूजर ने लिखा है, "सबको वीडियो में आना है, ओवरएक्टिंग भी ओवर हो गई।"
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।ये भी पढ़ें-
बिहार का सबसे अमीर जिला कौन सा है? इस शहर के लोग गदगद हो जाएंगे
क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब