1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Richest City of Bihar: ये है बिहार का सबसे अमीर ज़िला, नाम जानकर लोग हो जाएंगे गदगद

Richest City of Bihar: ये है बिहार का सबसे अमीर ज़िला, नाम जानकर लोग हो जाएंगे गदगद

 Published : Feb 03, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 05:58 pm IST

Bihar Richest city: बिहार में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को जारी कर दिया गया है। सर्वे में दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार के सबसे अमीर जिले का नाम सामने आ गया है।

richest district CITY in Bihar- India TV Hindi
बिहार के सबसे अमीर जिले का नाम सामने आया। Image Source : INDIA TV/PTI

Bihar Interesting Facts: बिहार की गिनती भारत के गरीब राज्यों में की जाती है। बड़ी आबादी के साथ ये राज्य वर्तमान में देश के कई राज्यों के मुकाबले आर्थिक व अन्य विकास के मामले में पीछे है। पर क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे अमीर जिला कौन सा है। बिहार सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी किया है जिसमें इस बात की जानकरी दी गई है। आपको बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, बिहार का सबसे समृद्ध यानी अमीर जिला इसकी राजधानी पटना है।

बिहार के 3 सबसे अमीर जिले

बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में दी गई जानकारी के मुताबिक, अमीरी के मामले में बिहार की राजधानी पटना पहले नंबर पर है। पटना की प्रति व्यक्ति आय 1,31,332 रुपये दर्ज की गई है। पटना के बाद सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेगूसराय और तीसरे नंबर पर मुंगेर जिले को रखा गया है। बेगूसराय में प्रति व्यक्ति आय 61,566 रुपये और मुंगेर में प्रति व्यक्ति आय 54,469 रुपये है।

कैसे किया गया आंकलन?

आपको बता दें कि बिहार में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में जिलों की संपन्नता का अंदाजा वहां पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की खपत और इसके साथ ही प्रति व्यक्ति लघु बचत के आधार पर किया जाता है। सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय के आधार पर जिलों को रैंकिंग दी गई है। सर्वे में ये भी बताया गया है कि बिहार की औसत प्रति व्यक्ति आय 76,490 रुपये है।

बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक

बिहार सरकार ने जानकारी दी है कि बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक की है। ये राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। वृद्धि दर के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर है और तमिलनाडु पहले नंबर पर है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय दर 7.3 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय 69 हजार रुपये से बढ़कर 76 हजार रुपये हो गई है। बिहार सरकार ने अगले 5 साल में बिहार की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब

भाई ने बनाई दुनिया की सबसे अनोखी मैगी, उसी कारण Video भी हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।