आज के समय में हर कोई आपको सोशल मीडिया चलाता हुआ मिल ही जाएगा। क्या यूथ और क्या बच्चे और क्या ही बुजुर्ग लोग, हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट देखता है और जो वीडियो सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी आपकी पसंद के मुताबिक वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वाला वीडियो तो हर वर्ग के लोगों के लिए है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है, जो इतना वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कुछ लोग जो शायद किसी होटल में रुके हुए हैं, उन्होंने प्लेन मैगी का ऑर्डर दिया था। अब एक बंदा उनकी मैगी लेकर आया और उस मैगी को देखने के बाद तो वो भी हैरान हो गए और उसके बाद यह वीडियो बनाया। वो वीडियो में उस आदमी से पूछते हैं कि उन्होंने क्या ऑर्डर किया था मगर वो बंदा चुपचाप खड़ा नजर आता है। इसके बाद उनमें से ही एक बताता है कि उन्होंने प्लेन मैगी ऑर्डर किया था और वो बंदा बिल्कुल प्लेन मैगी ही बनाकर ले आया। उसने मैगी में मसाला तक नहीं डाला और इसी कारण हमने बोला कि यह बंदा तो कुछ ज्यादा ही मासूम है। दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि इस आदमी ने शब्दों को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई इस दुनिया के लिए बहुत ही मासूम है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा ही मासूम है भाई। एक और यूजर ने लिखा- इतना मासूम नहीं होना था। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत भोला है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढें-
होस्टल रूम छोड़ने से पहले बंदे ने बताई अपनी अजीब प्लानिंग, बातें सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है