1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी की तो घनघोर बेइज्जती हो गई, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

दीदी की तो घनघोर बेइज्जती हो गई, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 11:01 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:01 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर अंधाधुंध वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CHAWAL.TO.CHOORMA

आज के समय में अगर 10 लोगों से पूछा जाए कि वो सोशल मीडिया पर हैं या फिर नहीं हैं तो उसमें से लगभग 9 लोग हां में ही जवाब देंगे और कई बार तो 10 के 10 लोग बोलेंगे कि वो सोशल मीडिया पर हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि आज के दौर में सोशल मीडिया बहुत नॉर्मल हो गया है और लोग इसका खूब यूज करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की को बड़ा सा टेडी पसंद आता है तो वो दुकान वाले से उसकी कीमत पूछती है। दुकान वाला बताता है कि वो 8 हजार का है। इसके बाद वो बताती है कि वो अपने घर वालों के साथ वहां आई है तो इतना महंगा तो वो नहीं खरीद सकती है। इसके बाद बोलती है कि उसका कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं है जो उसे ये दिला दे तो दुकान वाला तुरंत सैवेज रिप्लाई देते हुए बोलता है, 'बनाओ फिर आना' और इसी लाइन के कारण वीडियो इतना वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह मजेदार वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chawal.to.choorma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'दादा ने पर्सनली ले लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है और कुछ लोगों ने फनी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ था। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने दीदी की सैलरी बता दी। तीसरे यूजर ने लिखा- सीधा मना कर देता। एक अन्य यूजर ने लिखा- खतरनाक बेइज्जती।

(नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

'ये देखो हमारी आकांक्षा मैम', बच्चे ने ब्लॉग में सुनाया अपना दुखड़ा, VIDEO हो गया वायरल

मेट्रो स्टेशन पर शख्स को डांस के कीड़े ने काटा, फिर जो हुआ वो जरा आप भी देख लीजिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।