1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं मेरे पास Canva है! गोलगप्पे वाले ने ठुकराया दीदी का ऑफर, Video जमकर होने लगा वायरल

नहीं मेरे पास Canva है! गोलगप्पे वाले ने ठुकराया दीदी का ऑफर, Video जमकर होने लगा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 02:46 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वहीं कैन्वा ने भी वायरल वीडियो पर कमेंट किया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BEARDED.BHATIA

सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल होता हुआ देखने को न मिले। हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से अनगिनत वीडियो और फोटो वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो अधिकतर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया की गलियों में हर रोज फिरते ही होंगे और वहां तरह-तरह के कंटेंट देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत कमाल का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अपने दोस्तों के साथ गोलगप्पा वाले के पास खड़ी है। वो उससे बात करते हुए बोलती है कि 5 महीने से उसकी सैलरी नहीं आई है। उसके किसी दोस्त की भी नहीं आई है। इसके बाद वो उस गोलगप्पे वाले का एक पोस्टर दिखाती है और पूछती है कि आपके लिए मैं ऐसा डिजाइन कर दूं क्या? इसके तुरंत बाद वो यह कहते हुए मना कर देता है कि उसके पास Canva है। यह सुनते ही लड़की के पास भी बोलने को कुछ नहीं होता है और पीछे की तरफ मुड़ जाती है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bearded.bhatia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पहले ही Aura 0 था, अब तो माइनस में चला गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद ने Canva ने कमेंट में 'Faaaaa' लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा- गरीबी में आटा गीला। दूसरे यूजर ने लिखा- सैवेज। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये है असली गौ रक्षक! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिए खूब रिएक्शन

नोएडा: कार का पीछा कर के महिला को किए अश्लील इशारे, फ्लाइंग किस दी, अब पुलिस ने सिखाया सबक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।