1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सभी ड्राइवर्स को फॉलो करना चाहिए '3 Second Rule', मगर क्या है यह नियम?

सभी ड्राइवर्स को फॉलो करना चाहिए '3 Second Rule', मगर क्या है यह नियम?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 09:32 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 09:32 am IST

कई बार सड़क पर जाते समय दिखता है कि अचानक कोई गाड़ी किसी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई है। अब इस तरह के हादसे से बचने के लिए ही 3 Second Rule है मगर ये नियम क्या है, शायद ही कोई जानता होगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

सड़क पर गाड़ी चलाना जितना आसान दिखता है, उतना आसान काम नहीं होता है। एक शख्स को जो गाड़ी चला रहा है, उसे हर तरफ पूरा फोकस रखना होता है। उसकी गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी पर उसे नजर रखना होता है। पीछे और साइड से आती दूसरी गाड़ियों पर भी नजर रखना होता है और ऐसे में कई बार थोड़ा सा ध्यान भटकने से या फिर सामने वाले के अचानक ब्रेक लगाने से हादसे हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे नियम के बारे में बताने वाले हैं जो इन हादसों को कम कर सकता है।

कई बार दूसरों के कारण भी होते हैं हादसे

आप सोचिए कि सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं। आपके सामने भी एक गाड़ी चल रही है। अब आप दोनों की गाड़ी एक सही रफ्तार में चल रही है और तभी अचानक आपके आगे चल रही गाड़ी रुक जाती है। उस गाड़ी का ड्राइवर किसी कारण ब्रेक मारता है। ऐसे में कई बार हादसे हो जाते हैं क्योंकि खुद की गाड़ी रोकते-रोकते भी टक्कर हो जाती है। अब ऐसे हादसों से बचने के लिए ही 3 Second Rule है। आइए हम आपको उसके बारे में बताते हैं।

क्या है यह 3 Second Rule?

आप जब भी सड़क पर अपनी गाड़ी को चलाएं, उस दौरान आप 3 Second Rule को फॉलो कीजिए। आप अपनी गाड़ी और सामने वाली गाड़ी के बीच में 3 सेकंड की दूरी को बनाए रखें। अब आप सोच रहे होंगे कि यह 3 Second की दूसरी कैसे बनाई जाए, तो आइए हम बताते हैं। आपके आगे वाली गाड़ी किसी स्थिर वस्तु जैसे पेड़ या फिर साइनबोर्ड को जब पार करती है, उसके तीन सेकंड के बाद ही आपको उस वस्तु को पार करना है। ऐसा होता है तो फिर आपकी गाड़ी और सामने वाली गाड़ी के बीच में 3 सेकंड की दूरी है और अगर अचानक सामने वाली गाड़ी रुक जाती है तो फिर आपको भी अपनी गाड़ी को रोकने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। वहीं भारी वाहनों के पीछे रहने पर आप 5-6 सेकंड की दूरी बनाए रखें। और अगर आप हाईवे पर हैं या फिर तेज गति में हैं तो फिर 15 मीटर की दूरी बनाए रखें।

(नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

इस जानवर की चमड़ी को बुलेट प्रूफ जैकेट जैसा बताते हैं लोग, आप भी जान लीजिए नाम

हमेशा सफेद जर्सी में ही क्यों खेला जाता है टेस्ट मैच? नहीं जानते होंगे जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।