1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है असली गौ रक्षक! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिए खूब रिएक्शन

ये है असली गौ रक्षक! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिए खूब रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 12:24 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में शख्स जो काम करता दिखता है, वो देख आप भी उसकी तारीफ करने लगेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

आज के समय में तो अब लगभग हर किसी के हाथ में फोन दिखता है। लगभग हर कोई स्मार्ट फोन का यूज करता है और उसमें डेटा का रिचार्ज भी अच्छा-खासा रहता है। अब जब फोन में डेटा है तो फिर सोशल मीडिया का यूज भी लोग खूब करते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। उन्हीं सब के बीच में कई सारे वायरल कंटेंट भी आपकी फीड पर आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फाटक बंद है और लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। अब वीडियो बनाने वाला शख्स यह कहते हुए फाटक पार करके पटरियों के पास जाता है कि यहां सब तमाशा देख रहे हैं और कोई भी इन्हें भगा नहीं रहा है, ये सब तमाशा देखने वाले हैं और ये कट जाएंगी। इसके बाद वीडियो में वो उन गायों को भगाते हुए नजर आता है जो पटरियों पर आ गई थी। वो वीडियो में सभी पशुओं को भगाता दिखता है ताकि ट्रेन से वो कटने से बच जाएं और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई में दम है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये है असली गौ रक्षक। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जानवर इसी के हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं जानता हूं कि ये अच्छा काम कर रहा है मगर उन्हें रिकॉर्ड करके उसने पोस्ट क्यों किया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस छोटी बच्ची का जुगाड़ वाला बस्ता देखा कि नहीं? Video हो रहा है जमकर वायरल

ऐसी विदाई हर किसी को नसीब नहीं होती! स्कूल प्रिंसिपल के रिटायरमेंट पर गले से लिपटकर रोईं छात्राएं, VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।