1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये फोटो आपकी नजरों को देगी धोखा, चील की निगाह होगी तभी समझ में आएगी तस्वीर

ये फोटो आपकी नजरों को देगी धोखा, चील की निगाह होगी तभी समझ में आएगी तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2026 01:35 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 01:35 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, उन्हें समझने में ही दिमाग घूम जाता है। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो आपके दिमाग को जरूर घूमा देगी।

Viral photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@PRETTY_SARLIN

सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार कोई आ जाता है तो फिर उसका यहां से बाहर जा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे खूब सारे पोस्ट दिखते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं और बोरियत दूर करने का एक बहुत अच्छा साधन बन जाता है। आप भी सोशल मीडिया पर अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे ऐसे पोस्ट देखते होंगे जो आपको हंसने पर, दिमाग लगाने पर और रिएक्ट करने पर मजबूर करते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोगों को उसे समझने में कुछ टाइम लग जाएगा। आइए आपको फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल हुई फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है, वो एक ऑफिस के अंदर की है। फोटो में एक कपल नजर आ रहा है। लेकिन जितना आसान फोटो लगता है, उतना आसान नहीं है। वो फोटो ऐसे एंगल से क्लिक की गई है कि उसे देखने के बाद अच्छे-खासे लोगों का दिमाग घूम जाएगा। आप भी एक बार उस फोटो को देखिए।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे देखते हुए आपको लगा होगा कि लड़का खड़ा है और लड़की कुर्सी पर बैठी है। लेकिन लड़के के पैर देखने के बाद दिमाग हिल जाता है कि इस लड़के के पैर लड़की जैसे क्यों हैं और उसने सैंडल क्यों पहना हुआ है। दरअसल यह नजरों का धोखा है। फोटो में दिखने वाला लड़का सीट पर बैठा हुआ है और लड़की खड़ी है। दोनों के गर्दन इस एंगल पर हैं कि देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाएंगे।

लोगों ने क्या कहा?

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pretty_sarlin नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये फोटो समझने में मुझे 5 मिनट लग गए।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं अभी भी कन्फ्यूज हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे अभी भी समझ में नहीं आया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत इम्प्रेसिव फोटो है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये है असली गौ रक्षक! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिए खूब रिएक्शन

नोएडा: कार का पीछा कर के महिला को किए अश्लील इशारे, फ्लाइंग किस दी, अब पुलिस ने सिखाया सबक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।