आज के समय में हम लोगों के सामने मनोरंजन के कई साधन है। कुछ लोग अपने फ्री टाइम में टीवी देखते हैं तो कुछ लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं। फोन की बात करें तो लोगों के पास ऑनलाइन गेम का विकल्प है, लोग OTT पर अलग-अलग फिल्में और सीरीज देखते हैं, इसके अलावा कई सारे लोग सोशल मीडिया का भी सहारा लेते हैं। कोई इंस्टा तो कोई फेसबुक और कई लोग दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना मनोरंजन करते हैं।
आप अगर उन लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अब जो वीडियो वायरल होते हैं उसमें जुगाड़, हंसी-मजाक, लड़ाई, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ स्क्रिप्टेड वीडियो होते हैं तो कई बार अचानक दिखी तस्वीरें या फिर अचानक रिकॉर्ड हुए वीडियो होते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल वीडियो आते ही होंगे।
आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही फनी है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे पानी भरा हुआ है। वहीं पर एक शख्स की गाड़ी खड़ी है। अब अपनी कार में शख्स को जाना है और जूतों को भीगने से बचाना जाता है। वो बहुत ही कूद-फान करते हुए कार के पास पहुंचता है। इसके बाद वो कार का दरवाजा खोलकर उसमें जैसे ही एंट्री करता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और पानी में पीठ के बल गिर जाता है। वो जूते को भीगने से बचाना चाहता था मगर खुद ही उस पानी में गिर गया।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourslab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 94 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने 'Mission unsuccessful successfully' लिखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई भाई दोबारा ट्राई करो। तीसरे यूजर ने लिखा- गाड़ी ने उलटी कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना कूदने फादने की जरूरत नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा- आ गया स्वाद। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सुरक्षा गई समोसे लेने! पाकिस्तानी शख्स की हरकत पर भड़के लोग, आप भी देखिए Video
संपादक की पसंद