1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ठाकुर हूं मैं, गाली देते हुए बोली महिला बैंक कर्मचारी, कस्टमर को लैपटॉप से मारने को भी दौड़ी, बैंक एंप्लॉयी के गुंडई का VIDEO

ठाकुर हूं मैं, गाली देते हुए बोली महिला बैंक कर्मचारी, कस्टमर को लैपटॉप से मारने को भी दौड़ी, बैंक एंप्लॉयी के गुंडई का VIDEO

 Published : Feb 09, 2026 08:19 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 08:35 am IST

महिला बैंक कर्मचारी खुलेआम कस्टमर को धमकाती हुई नजर आ रही है। बैंक परिसर में मौजूद सभी लोग उसे शांत कराने में लगे हुए पर वह चुप होने का नाम नहीं ले रही थी। कस्टमर के साथ वह गाली-गलौज भी करती नजर आई।

बैंक में खुलेआम गुंडागर्दी करती महिला बैंक कर्मचारी- India TV Hindi
बैंक में खुलेआम गुंडागर्दी करती महिला बैंक कर्मचारी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। बैंक की महिला कर्मचारी कस्टमर से गाली-गलौज में बात कर रही है। साथ ही रौब दिखाकर कहती है कि मैं ठाकुर हूं... और कस्टमर को मारने को भी दौड़ती है। हालांकि, लोग उसे पकड़ लेते हैं।

जाति का रौब दिखाकर दी धमकियां

महिला कर्मचारी का ये हाई-वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया में वायरल है। एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी जाति का रौब दिखाकर धमकियां दी और भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं। ये पूरा मामला कानपुर के एचडीएफसी पनकी ब्रांच का है।

कस्टमर को मारने को भी दौड़ी

​पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा, उस समय जंग का अखाड़ा बन गया, जब वहां तैनात महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह न केवल ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर लैपटॉप तानते हुए भी नजर आ रही हैं।

चुप होने का नाम नहीं ले रही महिला बैंक कर्मचारी

​हद तो तब हो गई जब महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए कहा कि ठाकुर हूं मैं... इसके बाद के महिला कर्मचारी ने कस्टमर को गाली भी दी। लैपटॉप उठाकर मारने की भी कोशिश की। महिला कर्मचारी को सब लोग शांत कराते रहे वह चुप होने का नाम नहीं ले रही थी। वह और ज्यादा गुस्से में आ रही थी।

महिला बैंक कर्मचारी के खिलाफ लोगों में गुस्सा

कस्टमर महिला बैंक कर्मचारी को शांत रहने और सीसीटीवी फुटेज निकालने की बात करता रहा। महिला बैंक कर्मचारी किसी की नहीं सुन रही थी। वह लगातार गुस्से में बोले जा रही थी। वहीं, अब बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। 

कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।