1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत, मुंह ताकते रह गए कर्मचारी; VIDEO हुआ वायरल

बंदे ने पेट्रोल पंप पर की ऐसी हरकत, मुंह ताकते रह गए कर्मचारी; VIDEO हुआ वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 08, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 11:12 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स ने पेट्रोल पंप पर ऐसा काम किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/ASHU__X2

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने पेट्रोल पंप पर ऐसा काम किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर जाता है और वहां पांच रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहता है। इस पर कर्मचारी का रिएक्शन अजीब सा देखने को मिला। आखिरकार शख्स ने पांच की जगह दस रुपये का पेट्रोल डलवाया, जिसके बाद उसने 500 रुपये  दे दिए। अब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद 500 रुपये के छुट्टे के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारी को काफी देर तक हिसाब-किताब लगाना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @ashu__x2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'Uncle was really kind & supportive' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खाली 10 नहीं पूरा 10। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तू मार खाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये जो गरीब हो ना आदमी, अपनी आदत से गरीब हो। एक अन्य यूजर ने सिर्फ हसने का इमोजी बनाया।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

मेट्रो स्टेशन पर बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ देख मां का चढ़ा पारा, रंगेहाथ पकड़कर ​तुरंत कराया रोका; Video Viral

झूला झूलने पर क्यों आता है मजा? इसके लिए शरीर का कौन-सा पार्ट होता है जिम्मेदार, जानिए अमेजिंग फैक्ट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।