"स्पॉट द डिफरेंस" यानी "अंतर खोजें" का खेल बचपन से ही हम सभी के लिए मनोरंजन का एक मजेदार साधन रहा है। चाहे वह अखबारों और मैगजीन्स में छपी तस्वीरें हों या अब सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली डिजिटल इमेज, इस खेल का रोमांच कभी कम नहीं होता। इस गेम में दो तस्वीरें दी जाती हैं जो पहली नजर में एकसमान लगती हैं, लेकिन उनमें कुछ छोटे-छोटे अंतर छिपे होते हैं। खिलाड़ी का काम होता है इन अंतरों को सीमित समय में खोज निकालना। यह न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि आपकी एकाग्रता, अवलोकन शक्ति और दिमागी तेजी को भी परखता है।
तस्वीर में खोजने हैं तीन अंतर
क्या आपने कभी अपनी नजरों को परखा है? अगर नहीं, तो यह "स्पॉट द डिफरेंस" गेम आपके लिए एकदम सही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दो लगभग एक जैसी दिखने वाली तस्वीरों के बीच तीन छोटे-छोटे अंतर छिपे हुए हैं। यह चैलेंज इतना रोमांचक है कि केवल बाज सी नजर वाले ही इन अंतरों को खोज पाएंगे। तो, क्या आप तैयार हैं अपनी पैनी नजरों को काम पर लगाने के लिए? अगर हां तो चलिए शुरू करते हैं।
Image Source : Social Mediaतस्वीर में तीन अंतर खोजें
चलिए आपको थोड़ी हिंट दे देते हैं
इस चैलेंज को लेने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखें और दोनों तस्वीरों की तुलना करें। आप चाहें तो टाइमर सेट करके इसे और रोमांचक बना सकते हैं। कुछ लोग इसे और मजेदार बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शर्त भी लगाते हैं कि कौन कितने समय में तीनों अंतर खोज लेता है। अगर आपको अंतर खोजने में मुश्किल हो रही है, तो एक टिप यह है कि तस्वीर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर देखें। उदाहरण के लिए, पहले ऊपरी हिस्से को स्कैन करें, फिर बीच वाले हिस्से को, और अंत में निचले हिस्से को।
क्या मिले आपको वे तीन अंतर?
जिन लोगों को तस्वीर में छुपे तीन अंतर मिल गए, वे बधाई के पात्र हैं और जिन लोगों को ये तीन अंतर नहीं मिले, वे नीचे देखें। नीचे एक तस्वीर दी गई है जिसमें वे तीन अंतर साफतौर पर दिखाए गए हैं।
Image Source : Social Mediaये रहे वो तीन अंतर
ये भी पढ़ें:
कुत्ते और बिल्ली की इस तस्वीर में एक अलग सिल्हूट को पहचानें, 15 सेकेंड पूरा करना है यह चैलेंज
देखने में बस लग रहा सेम टू सेम, लेकिन इस तस्वीर में छुपे हैं 5 अंतर, खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु