A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: 35 की भीड़ में 85 ढूंढ़ने में सूरमाओं ने भी मानी हार, क्या आपमें है खोजने का दम

Optical Illusion: 35 की भीड़ में 85 ढूंढ़ने में सूरमाओं ने भी मानी हार, क्या आपमें है खोजने का दम

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक दिन में कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते रहते हैं। इस बार भी हम आपके लिए एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं जिसे आपको 5 सेकंंड में सॉल्व करना होगा।

Optical Illusion, Viral Optical Illusion, Optical Illusion Test, Eye Test, General Knowledge, IQ Tes- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ऑप्टिकल इल्यूजन।

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना सिर्फ मजेदार नहीं, बल्कि दिमाग के लिए गजब का वर्कआउट है। इससे फोकस और ध्यान बढ़ता है और किएटिविटी बूस्ट होती है और तो और इसके अलावा सोच नए तरीकों से शुरू होती है। यही वजह है कि इंटरनेट पर हर घंटे कोई न कोई नया ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होता रहता है। इस बार भी एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल हुआ है जिसमें आपको 35 की भीड़ में 85 नंबर खोजकर दिखाना है। क्या आपको इस फोटो में कहीं पर भी 85 नंबर दिखाई दे रहा है ? वैसे आपको बता दें कि इस तस्वीर में 85 ढूंढ़ने में बड़े—बड़े सूरमाओं ने भी हार मान ली मगर उनको अब तक इसका जवाब नहीं मिल सका है। 

Image Source : India TV ऑप्टिकल इल्यूजन।

ऑप्टिकल इल्यूजन के क्या फायदे हैं 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, ऑप्टिकल इल्यूजन से ​जिज्ञासा बढ़ती है और इसे सॉल्व करने पर संतुष्टि मिलती है। इसके अलावा ऐसे वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन से पता चलता है कैसे आंखें+दिमाग दोनों परस्पर कैसे सहयोग कर तस्वीर में गलती ढूंढ़ पाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने का एक और फायदा भर है कि, इससे प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स तेज होती हैं और उम्र बढ़ने पर भी दिमाग एक्टिव रहता है।

क्या नहीं मिला जवाब 

यदि आपको अब तक इस तस्वीर में जवाब नहीं मिल सका है और जवाब ढूंढ़—ढूंढ़कर थक चुके हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब हम आपको जवाब की सही दिशा दिखाने जा रहे हैं। नीचे दी गई तस्वीर में आपको 35 की भीड़ में 85 दिख जाएगा। 

Image Source : India TV ये रहा जवाब।

काले रंग के घेरे में आपके 85  लिखा दिखाई दे रहा होगा।  
ये भी पढ़ें-  
Optical Illusion: केवल असली 'धुरंधर' ही 54 की भीड़ में 45 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोज निकालें 
 

Optical Illusion: पलाश की भीड़ में कहां छिपा है 'पलक', पहेली के धुरंधर ही ढूंढ़ पाएंगे; बच्चों के बस की बात नहीं