Optical Illusion: अगर आपकी आंखें इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते थक चुकी हैं तो हम आपके लिए दिमागी कसरत कराने वाली एक फोटो लेकर आए हैं। इस फोटो में आपको एक ही नंबर कोने—कोने में दिखाई देगा जबकि एक खास स्थान पर छिपा उससे ठीक अलग नंबर छिपा है। तस्वीर में पीले रंग से चारों तरफ केवल और केवल 26 नंबर ही लिखा हुआ है। अब आपको 26 नंबर की इस भीड़ में 22 नंबर की खोज करके दिखानी है। आपको बता दें कि, बड़े-बड़े विद्वान भी 26 की भीड़ में छिपे 22 नंबर को खोजने में धराशायी हो गए हैं। क्या आप 26 की भीड़ में 22 नंबर खोज पाएंगे।
Image Source : India TV ऑप्टिकल इल्यूजन।
क्यों सॉल्व करना चाहिए ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन एक प्रकार की ऐसी दिमागी कसरत है जिसके तहत आपकी आंखें और दिमाग परस्पर सहयोग बनाते हुए एकाग्रचित्त हो सकते हैं। जब आप ऑप्टिकल इल्यूजन में दिए गए टारगेट को एकाग्रता से देखते हैं तो फोटो आंखों के लिए भ्रम पैदा करती है मगर मस्तिष्क सक्रिय होने से आप उस गलती को तुरंत देख सकते हैं और लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में दिमाग और आंखें जिस तालमेल के साथ काम करते हैं वो तालमेल ही नेत्र और दिमाग का परीक्षण करने का काम करते हैं।
क्या अब तक नहीं मिला जवाब
इस तस्वीर में यदि आप अब तक जवाब की सही लोकेशन नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो आपको और एकाग्रता दिखानी होगी। हालांकि, नीचे एक तस्वीर में आपको जवाब की सही लोकेशन मिल जाएगी। यदि आप जवाब ढूंढ़ चुके हैं तो भी आप उस जवाब का मिलान कर सकते हैं।
Image Source : India TV ये रहा जवाब।
नीले रंग के घेरे में आपको 22 नंबर दिख जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Optical Illusion: 35 की भीड़ में 85 ढूंढ़ने में सूरमाओं ने भी मानी हार, क्या आपमें है खोजने का दम
Optical Illusion: पलाश की भीड़ में कहां छिपा है 'पलक', पहेली के धुरंधर ही ढूंढ़ पाएंगे; बच्चों के बस की बात नहीं