Optical Illusion: इंटरनेट पर सर्फिंग और स्क्रॉलिंग करते समय आपने कई तरह के वायरल पज़ल देखे होंगे। लगभग पहेलियों को सॉल्व करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 10 सेकेंड का समय लगता होगा। मगर आज जो ऑप्टिकल इल्यूजन हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखने के बाद आपके दिमाग का पूरी तरह से दही हो जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको चारों कोनों में केवल और केवल 68 नंबर ही दिखाई देगा मगर इस फोटो में आपको 68 की भीड़ में 98 ढूंढ़ना है। इसके लि आपको केवल 5 सेकेंड ही मिलेंगे। अगर आपने दिए गए समय में इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व कर लिया तो आप हुनरबाज नंबर-1 कहलाएंगे।
Image Source : India TV ऑप्टिकल इल्यूजन।
ऑप्टिकल इल्यूजन क्यों सॉल्व करना चाहिए
ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण गतिविधि है, जो हमारे दिमाग को तेज और सक्रिय रखने में मदद करती है। इससे दिमाग की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने से रचनात्मकता भी बढ़ती है, जिससे हमारे दिमाग में नए विचार और दृष्टिकोण आते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना एक अच्छा तरीका है हमारे दिमाग को आराम देने और तनाव को कम करने के लिए। यह गतिविधि हमें ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है, जिससे हम अपने काम में अधिक उत्पादक हो सकते हैं।
क्या आपको अब भी नहीं मिला जवाब
क्या आपको अब तक इस तस्वीर में 68 की भीड़ में 98 नहीं मिला ? यदि आपके अब भी जवाब नहीं ढूंढ़ सके हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर का जवाब बहुत आसान है और जवाब पढ़ते ही आप उस जगह को लेकर यही सोचेंगे कि, आपकी नजर वहां बार—बार पड़ रही थी। नीचे दी गई तस्वीर में आपको जवाब मिल जाएगा।
Image Source : India TV ये रहा जवाब।
काले रंग के घेरे में 98 लिखा है।
ये भी पढ़ें-
Optical Illusion: बुलेट से भी तेज निगाह पाने वाले ही 88 की भीड़ में 33 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजकर दिखाएं
Optical Illusion: 28 की भीड़ में 38 ढूंढ़ने में बड़े-बड़े सूरमा ढेर, दम है तो खोज निकालें जवाब