सोशल मीडिया पर एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिमाग का दही कर रखा है। इस चैलेंज में आतंकिस्तान शब्दों के बीच ‘पाकिस्तान’ शब्द को ढूंढने की चुनौती दी गई है। चैलेंज इतना पेचीदा है कि लोग खोजते-खोजते थक गए हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें नाकाम रहे। अगर आप भी अपनी नजरों का जादू दिखाना चाहते हैं, तो इस ऑप्टिकल इल्यूजन को एक बार जरूर ट्राई करें।
आतंकिस्तान के बीच खोजना है पाकिस्तान
इस वायरल चैलेंज में एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आतंकिस्तान लिखे शब्दों का मायाजाल बनाया गया है। तस्वीर में बार-बार ‘आतंकिस्तान’ शब्द लिखा हुआ है, लेकिन कहीं न कहीं एक जगह इसमें एक ‘पाकिस्तान’ शब्द छिपा हुआ है। चुनौती यह है कि आपको इसे 10 सेकंड के अंदर ढूंढना है। तस्वीर को कुछ ऐसे बनाया गया है कि आपकी आंखें बार-बार धोखा खा सकती हैं। ‘पाकिस्तान’ शब्द को पकड़ना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। तो चलिए एक बार आप इस चैलेंज को हल करने की कोशिश करिए।
Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
लोगों ने बताया टफ चैलेंज
इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने को देख यूजर्स ने इसे मजेदार, दिमाग चकराने वाला, और चुनौतीपूर्ण बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, "खोजते-खोजते आंखें पक गईं, लेकिन ‘पाकिस्तान’ नहीं मिला! यह तो जीनियस लेवल का चैलेंज है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है मेरा दिमाग भी आतंकिस्तान में खो गया!" कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने 10 सेकंड से भी कम समय में शब्द ढूंढ लिया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने माना कि यह चैलेंज उनकी नजरों और दिमाग को पूरी तरह भटका रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे और मजेदार बनाने के लिए अपने दोस्तों को टैग करते हुए चैलेंज दिया, जैसे, "अरे, तू तो जीनियस है, बता ये ‘पाकिस्तान’ कहां छिपा है?"
ये रहा पाकिस्तान
अगर आपको भी आतंकिस्तान के बीच छिपा पाकिस्तान नहीं मिला तो नीचे दी गई तस्वीर को देखिए, हमने पाकिस्तान को लाला निशान से घेर रखा है।
Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
ये भी पढ़ें:
Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना
Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर