Optical Illusion: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी पहेलियां वायरल हो जाती हैं जिनको हल करना बड़े—बड़े बुद्धिमानों के बस की बात भी नहीं होती है। इस बार भी एक ऐसी ही पहेली वायरल हुई है जिसमें एक खास अंक की खोज करनी है। हालांकि, जब बुद्धिमानों के सरदारों ने इस फोटो को देखा उन्होंने भी इसे सॉल्व करने से पहले हार मान ली। दावा है कि, इसी आर्टिकल में नीचे दी गई पहेली काफी कठिन है जिसे संकेतों के बिना सॉल्व नहीं किया जा सकता है। आज आपको इस पहेली को सॉल्व कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी है।
5 सेकंड में सॉल्व करें ये पहेली
इस पहेली को सॉल्व करने के लिए आपको केवल और केवल 5 सेकंड मिलेंगे। इस तस्वीर में आपको चारों ओर केवल और केवल 87 नंबर ही दिखाई दे रहा होगा। हालांकि, 87 की भीड़ में 78 की खोज करके दिखानी है। क्या आपको इस पहेली में कहीं पर भी 78 नंबर दिखाई दे रहा है।
Image Source : India TV इसमें ढूंढ़ें जवाब।
गौरतलब है कि, ऑप्टिकल इल्यूजन देखने का उद्देश्य महज किसी पहेली को सॉल्व करना ही नहीं बल्कि दिमाग के साथ—साथ निगाह की जांच करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ऑप्टिकल इल्यूजन एकमात्र चीज है जिसे देखने या सॉल्व करने में मस्तिष्क और नजरें एक साथ काम करते हैं।
अब तक नहीं मिला जवाब
यदि आप जवाब की खोज करते हुए थक गए हैं और आपको अब तक नहीं मिला है तो आपको इस तस्वीर को ध्यान से देखना है। क्या आपको इस तस्वीर में कहीं पर भी 78 नहीं दिखा। यदि आपको 87 की भीड़ में 78 नहीं मिल सका है तो नीचे दी गई तस्वीर में आप जवाब देख सकते हैं।
Image Source : India TV ये रहा जवाब।
काले रंग के निशान के पास आप 78 को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
Optical Illusion: खुद को तीस मार खां मानने वाले भी हुए फेल, मगर 36 की भीड़ में 39 नहीं ढूंढ़ पाए
Optical Illusion: तेज निगाह के 'धुरंधर' ही 28 ढूंढ़ने में होंगे कामयाब, 23 के झुंड में हुआ गुम; क्या आपको दिखा