A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुद को तीस मार खान समझने वाले इस चैलेंज को 10 सेकेंड में करें पूरा, 97 के बीच खोजना है 67

खुद को तीस मार खान समझने वाले इस चैलेंज को 10 सेकेंड में करें पूरा, 97 के बीच खोजना है 67

Optical Illusion की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक चैलेंज भी दिया गया है। चैलेंज के तहत 10 सेकेंड के अंदर आपको 97 की भीड़ में 67 खोजकर दिखाना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमेशा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। लोगों के बीच ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी पहेलियां काफी लोकप्रिय रही हैं। लोग घंटों इन पहेलियों को सुलझाने में लगा देते हैं। ये पहेलियां न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उनके दिमाग और नजरों को भी तेज करने में उनकी मदद करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों से जुड़े चैलेंज को हल करने से आपका फोकस बढ़ता है और आपके दिमाग के साथ-साथ तेज-तर्रार नजरों की भी कसरत होती है।

97 के बीच 67 को खोजकर दिखाएं

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऑप्टिकल इल्यूजन के इस तस्वीर में हर तरफ सिर्फ 97 ही 97 दिख रहे हैं। इन 97 वाले नंबरों के बीच एक 67 नंबर भी छुपा हुआ है। जिसे आपको अपनी तेज नजरों का इस्तेमाल करते हुए 10 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाना है। सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर न केवल आपकी आंखों की बल्कि आपके फोकस और तेज नजरों की भी परीक्षा लेगी।

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन

10 सेकेंड में पूरा करना है यह चैलेंज

अगर आपको भी अपनी नजर और दिमाग की रफ्तार को परखना है तो 97 से भरी इस तस्वीर में 67 को खोज निकालें। इसके लिए आपके पास 10 सेकेंड का वक्त है। 

  • चलिए आपका समय शुरू होता है अब...
  • जल्दी करिए आपका समय निकलता जा रहा है...
  • अब सिर्फ 5 सेंकेंड ही बचे है...
  • 5, 4, 3, 2 , 1... Stop...
  • आपका समय खत्म हुआ...

ये रहा 67

जिन लोगों को 10 सेकेंड के अंदर 67 मिल गया, वे यकीन मानें उनकी नजरें काफी तेज हैं और जिन लोगों को नहीं मिला। वे नीचे लगे इस तस्वीर को देखें। जिसमें हमने 67 पर एक लाल रंग का निशान लगाया है। अपनी नजर दौड़ाइए और देखिए 67 दूसरी पंक्ति में, बाएं से 14वें स्थान पर है।

Image Source : Social Mediaये रहा 67

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश