1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तस्वीर में छुपे कुत्ते को 10 सेकेंड में खोज पाएंगे आप? 100 में से सिर्फ 1 ही आदमी कर पाया ऐसा

इस तस्वीर में छुपे कुत्ते को 10 सेकेंड में खोज पाएंगे आप? 100 में से सिर्फ 1 ही आदमी कर पाया ऐसा

ऐसी तस्वीरें न सिर्फ मनोरंजन के लिए होती हैं, बल्कि ये हमारे दिमाग को ट्रेन करने में भी मदद करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन से हमारी नजर तेज होती है और डिटेल्स पर ध्यान देने की आदत पड़ती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल...- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीर

ऑप्टिकल इल्यूजन की दुनिया लोगों को हमेशा हैरान कर देती है। ये तस्वीरें न सिर्फ हमारी आंखों को चकमा देती हैं, बल्कि हमारे दिमाग को भी चुनौती देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमें यह भी सिखाता है कि चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी वे दिखती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ढेर सारी सूखी पत्तियों के बीच एक कुत्ता छुपा हुआ है। दावा है कि 100 में से सिर्फ 1 व्यक्ति ही 10 सेकेंड के अंदर इस कुत्ते को खोज पाता है। 

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीर

10 सेकेंड के अंदर उस कुत्ते को खोजें 

वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में आपको सूखी पत्तियों के ढेर में छुपे हुए कुत्ते को 10 सेकेंड के अंदर खोज निकालना है। पत्तियां भूरी और सुनहरी हैं और कुत्ते का रंग भी इससे मिलता-जुलता है। पहली नजर में तो ये सिर्फ पत्तियों का ढेर ही लगेगा। लेकिन अगर आप गौर से इस तस्वीर को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इन पत्तियों के बीच एक कुत्ता छुपा हुआ है। 

ऐसे खोज सकते हैं आप उस कुत्ते को

कुत्ते को खोजने की यह चुनौती इतनी जबरदस्त है कि ज्यादातर लोगों ने पहली बार में ही हार मान ली। कुत्ते का रंग और पत्तियों की बनावट इतनी समान है कि आंखें बार-बार धोखा खा जाती हैं। अगर आप इस चुनौती को पूरा करना चाहते हैं, तो इस तस्वीर को ध्यान से देखें। पत्तियों के बीच किसी जानवर की आकृति पर फोकस करें। कुत्ता तस्वीर के बाईं ओर, ढेर के बीच में छुपा है। उसका सिर और शरीर पत्तियों के साथ इस तरह मिक्स हो गए हैं कि उसे पहचानना मुश्किल है। उसकी आंखें और नाक पर ध्यान दें, जो थोड़ा सा अलग दिख सकता है। अगर अब भी आपको वह कुत्ता नहीं दिखा तो कोई बात नहीं। नीचे हमने एक तस्वीर लगाई है। जिसमें कुत्ते पर एक लाल रंग का निशान बनाया गया है।

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीर

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह