A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संतरा बेचने वाले बंदे ने लोगों के उड़ाए होश, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

संतरा बेचने वाले बंदे ने लोगों के उड़ाए होश, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी। लोगों ने भी वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको लाइन से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/NADIR__BABU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में लोग कुछ घंटे बिताते ही हैं। आप भी उन्हीं लोगों में से शायद एक होंगे क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। लोग बोर होने पर या फिर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर चले जाते हैं और वहां तरह-तरह के खूब सारे वायरल कंटेंट भी नजर आते हैं। कभी जुगाड़ का तो कभी स्टंट का, कभी लड़ाई का तो कभी ड्रामे और अतरंगी हरकत का और इसके अलावा कई सारे बोर्ड और नोटिस की फोटो भी वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स नजर आता है जो एक कार्ट पर संतरा बेचने आया हुआ है। वो फोन पर बात करते हुए संतरे को लाइन से रख रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें हैरान करने वाला क्या है तो आपको बता दें कि वो जिस फोन से बात कर रहा है, वो हैरान करने वाली बात है। दरअसल उसके पास आईफोन का नया मॉडल है और वो उसी फोन से बात कर रहा है। अब ये फोन उसका भी हो सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि कंटेंट बनाने के लिए वीडियो बनाने वाले शख्स ने उसे अपना फोन पकड़ाया हो लेकिन यह कन्फर्म नहीं है और वीडियो के मुताबिक यही लगता है कि वो फोन उसका ही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nadir__babu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 75 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आईफोन आजकल चाइनीज फोन जैसा हो गया है, हर किसी के पास आईफोन है। तीसरे यूजर ने लिखा- परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं तो जा रहा हूं संतरा बेचने।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कैब ड्राइवर को कस्टमर ने किया अश्लील मैसेज, पढ़ने के बाद आपका भी घूम जाएगा माथा

इस पेट्रोल पंप वाले को तो अवार्ड मिलना चाहिए, चेतावनी के लिए लगे बोर्ड के कारण Video वायरल