अब तो लगभग हर इंसान के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो ध्यान खींचने की ताकत रखता है, लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। वहां आप और हम जैसे लोग बैठे रहते हैं और तमाम तरह के कंटेंट देखते हैं। उन्हीं सब के बीच में वो कंटेंट भी आते हैं जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में पेट्रोल पंप पर लगा एक बोर्ड नजर आ रहा है। आप जब उस बोर्ड को देखेंगे तो हंसने लगेंगे और कहेंगे कि ऐसा कौन बोलता है यार।
Related Stories
पेट्रोल पंप पर ऐसा क्या दिखा?
आपके पास अगर बाइक और कार है तो फिर आप पेट्रोल पंप पर तो जाते ही होंगे और आपने देखा होगा कि वहां पर एक बोर्ड लगा होता है जिसमें लोगों को वहां सिगरेट न पीने के लिए कहा जाता है। हर जगह सिंपल लाइन आपने पढ़ी होगी लेकिन एक शक्स ने कुछ ऐसा लिखा जिसके कारण वीडियो वायरल हो गया। उस बोर्ड पर लिखा है, 'नो स्मोकिंग। आपकी जिंदगी कीमती नहीं होगी मगर हमारा पेट्रोल बहुत कीमती है।' अब इस तरह से पेट्रोल पंप वाले ने बोर्ड लगाया है कि वो वायरल हो गया। ऐसा पहले किसी ने नहीं देखा होगा।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @FI_InvestIndia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कोई इस पेट्रोल पंप के मालिक को अवार्ड दो, इतना सच नहीं बोलना था।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अवार्ड लायक तो है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई की प्राथमिकता साफ है। तीसरे यूजर ने लिखा- मालिक की तरफ से गजब ट्रोलिंग।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा अवार्ड कौन देता है भाई? मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मुर्गा, वायरल हुआ Video
खैनी खाइयेगा? इस आदमी ने तो बंदर को भी खिला दिया तंबाकू, नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO