1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैन ऑफ द मैच को मिला दुनिया का सबसे अतरंगी प्राइज, देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

मैन ऑफ द मैच को मिला दुनिया का सबसे अतरंगी प्राइज, देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Published : Feb 10, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 05:06 pm IST

एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच में देसी मुर्गा दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कहां का है ये मामला।

deoria man of the match desi murga rooster- India TV Hindi
मैन ऑफ द मैच में देसी मुर्गा का गिफ्ट। Image Source : SCREENSHOT

भारत में क्रिकेट के खेल का बड़े स्तर पर क्रेज है। देश के करीब-करीब हर गली या मुहल्लों में आपको हर रोज कोई न कोई क्रिकेट खेलता मिल जाएगा। कई जगहों पर बड़े स्तर पर क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जाता है। मैच के आखिर में बढ़िया खेलने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाता है जिसमें विभिन्न तरह के सामान गिफ्ट में दिए जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर मैन ऑफ द मैच में मिले अवॉर्ड का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, खिलाड़ी को पुरस्का के तौर पर देसी मुर्गा दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच में देसी मुर्गा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए Prakash Yadav Pk नाम के यूजर ने लिखा- "UP के देवरिया जिला के पथरदेवा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ, मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को ईनाम में ज़िंदा मुर्गा दिया गया है, वो भी शुद्ध देसी मुर्गा। India is not for beginners"

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर देसी मुर्गे के अवार्ड की वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। Bharat Sharma नाम के यूजर ने लिखा- "जमीनी स्तर के खेल का अपना तर्क और अपना हास्य होता है। प्रतिष्ठा सापेक्ष है, मनोरंजन की गारंटी है, और हर किसी को अभी भी याद है कि कौन जीता। उस संयोजन को हराना कठिन है।" arushiman नाम की यूजर ने लिखा- पुरस्कार में Uniqueness किसी भी अन्य चीज की तुलना में अधिक जोर से बोलती है। यूपी में कुछ भी हो सकता है। टिम्बर मर्चेंट नाम के यूजर ने लिखा- "भाई शाकाहारी लोग के लिए भी कुछ रखना था।" वहीं, jagatram thapliyal नाम के यूजर ने लिखा- लोकल प्रीमियर लीग या मुर्गा प्रीमियर लीग?"

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- खैनी खाइयेगा? इस आदमी ने तो बंदर को भी खिला दिया तंबाकू, नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO

सेफ्टी पिन में नीचे क्यों होता है ये छोटा सा छेद? महिलाएं भी नहीं जानती होंगी इसका कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।