1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सेफ्टी पिन में नीचे क्यों होता है ये छोटा सा छेद? महिलाएं भी नहीं जानती होंगी इसका कारण

सेफ्टी पिन में नीचे क्यों होता है ये छोटा सा छेद? महिलाएं भी नहीं जानती होंगी इसका कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 10, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 06:43 pm IST

आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे जुड़ा सवाल आपके दिमाग में कभी आया ही नहीं होगा। महिलाएं और लड़कियां सेफ्टी पिन तो यूज करती ही हैं मगर शायद ही कोई जानता होगा कि सेफ्टी पिन में नीचे छोटा सा छेद क्यों होता है।

Safety Pin Interesting Facts, Safety Pin Facts- India TV Hindi
सेफ्टी पिन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? Image Source : PEXELS

हर इंसान सुबह से लेकर शाम तक कई चीजों का इस्तेमाल करता है मगर उनसे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के पीछे का कारण लोगों को पता नहीं होता है। उदाहरण के लिए हम सभी लोग कपड़े पहनते हैं। आदमी और महिलाएं, दोनों ही शर्ट पहनती हैं मगर शायद ही कोई यह जानता होगा कि आदमियों के शर्ट के बटन राइट साइट में होते हैं तो वहीं महिलाओं के शर्ट के बटन बाएं तरफ होते हैं। खैर इस सवाल का जवाब तो आपको 'ये भी पढ़ें' सेक्शन में दिए आर्टिकल को पढ़कर मिल जाएगा मगर इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक दूसरी जानकारी लेकर आए हैं।

सेफ्टी पिन को कभी गौर से देखा है?

सेफ्टी पिन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल महिलाएं और लड़कियां करती हैं। साड़ी में इस पिन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि आदमी इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन्होंने कभी देखा नहीं होगा। लगभग हर किसी ने कभी न कभी सेफ्टी पिन देखा तो जरूर ही होगा और महिलाएं तो इसका यूज ही करती हैं। तो क्या आप लोगों ने कभी यह नोटिस किया है कि सेफ्टी पिन में नीचे एक छोटा सा छेद बना होता है। दरअसल पिन ही गोल घूमकर दूसरी तरफ जाता है जिसके कारण वो छेद बनता है।

तो क्यों होता है यह छोटा सा छेद?

अब आपके लिए सवाल यह है कि सेफ्टी पिन में यह छोटा सा छेद क्यों होता है? सेफ्टी पिन को ऐसा क्यों बनाया जाता है? आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं। ऐसा बताया जाता है कि सेफ्टी पिन में नीचे जो छोटा सा छेद होता है उसे इसलिए बनाया जाता है ताकि पिन के स्प्रिंग को मजबूती मिले और वो लचीला भी रहे जिससे पिन आसानी से खुल न जाए। इसी छेद के कारण कपड़ों में पिन सही से बंद रहता है और कई बार यूज करने के बाद भी इसका तार मुड़ता या फिर टूटता नहीं है और लंबे समय तक पिन चलता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स से ली गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पिज्जा गोल मगर उसका बॉक्स हमेशा चौकोर, ऐसा क्यों? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

ताश के पत्तों में सिर्फ एक बादशाह दिखता है सबसे अलग, आपकी आंखों ने भी नहीं पकड़ा होगा अंतर

महिलाओं की शर्ट में बाएं साइड ही क्यों होते हैं बटन? कोई नहीं बता पाएगा इसका जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।