1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिलाओं की शर्ट में बाएं साइड ही क्यों होते हैं बटन? कोई नहीं बता पाएगा इसका जवाब

महिलाओं की शर्ट में बाएं साइड ही क्यों होते हैं बटन? कोई नहीं बता पाएगा इसका जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 06:14 pm IST

क्या आपने कभी यह अंतर नोटिस किया है कि आदमी की शर्ट में बटन दाएं तरफ होते हैं और महिलाओं की शर्ट में बटन बाएं तरफ होते हैं। अगर अंतर नोटिस किया भी है तो क्या इसका जवाब जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हम सभी के साथ ऐसा होता है कि नोटिस करने वाली कई सारी चीजें हर रोज हमारी आंखों के सामने से होकर गुजरती हैं मगर हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि वो रोज दिखता है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा और कभी किसी न्यूज आर्टिकल में या फिर सोशल मीडिया के पोस्ट में आपको उस अंतर के बारे में और उसके पीछे का कारण पता चलता होगा। ठीक उसी तरह इस आर्टिकल में भी आपको आज कुछ ऐसा पता चलेगा जो आप देखते तो होंगे ही मगर कभी नोटिस नहीं किया होगा और अगर नोटिस किया भी होगा तो उसका जवाब नहीं जानते होंगे।

महिलाओं की शर्ट में बाएं तरफ होते हैं बटन

आपने अगर नोटिस किया होगा तो आप यह जानते होंगे कि हर आदमी की शर्ट के बटन दाएं तरफ लगे होते हैं मगर महिलाओं की शर्ट में ऐसा नहीं होता है। उनकी शर्ट में आदमियों की शर्ट के विपरीत, बाएं तरफ बटन लगे होते हैं। अगर नोटिस नहीं किया होगा तो आप अभी इसके बारे में सोच ही रहे होंगे और अब आपके दिमाग में आया होगा कि हां, ऐसा होता तो है। अब आप इसके पीछे का कारण जानना चाहते होंगे कि ऐसा क्यों होता है। आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं।

तो क्यों होते हैं बाएं तरफ बटन?

ऐसा बताया जाता है कि इसके पीछे का कारण ऐतिहासिक है जो बाद में फैशन में बदल गया। ऐसा बताया जाता है कि पुराने में अमीर महिलाओं को उनके कपड़े नौकरानियां पहनाती थी। अब नौकरानियों (जो अधिकतर राइट हैंड हुआ करती थी) को कपड़े पहनाने में आसानी है इसलिए शर्ट में बटन बाएं तरफ होते थे। इससे उन्हें कपड़े पहनाने में आसानी होती थी और वो अब एक फैशन बन गया है। अब महिलाओं की शर्ट में बाएं तरफ ही बटन देखने को मिलते हैं।

नोट: यह जानकारी आपको अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ेंः

Guess the place: बताइए इस खूबसूरत जगह का क्या नाम है? दुनिया घूमने वाले भी शायद हो जाएंगे फेल

मौत का खेला इसे कहते हैं, बंदर का ये Video देखिए, पलक तक नहीं झपकाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।