Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट फैन और ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर के बीच बहस होती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन और ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जेकिंग्स के बीच बहस होती दिख रही है। वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट फैन पहले हंसते हुए ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जेकिंग्स को अपने पास बुलाता है और फिर उससे बहस शुरू हो जाती है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जेकिंग्स, उस्मान तारिक की गेंद फेंकने की शैली की नकल की थी और मजाक उड़ाया था, जिस वजह से ऐसा करना जरूरी था। दोनों के बीच जारी बहस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @saudjarwar1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'गुस्सा भड़काने वाले को ही जवाब दे दिया। पाकिस्तान जिंदाबाद।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऑस्ट्रेलिया माता की जय। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया वाला तुझे मारेगा भी। तीसरे यूजर ने लिखा- 15 फरवरी को तू रोयेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- तेल लगा के डाबर का नाम मिटा दो बाबर का।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज, लूटने के लिए कीचड़ में कूद पड़े लोग; Video हुआ वायरल