T20 World Cup 2026 के लीग मैच में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान फैंस झल्ला गए और वे अपनी ही टीम की बुराई करने लगे। कैमरे के सामने आकर उन्होंने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और पाकिस्तानी टीम की एक-एक गलती गिनाई। जब पाकिस्तानी फैन मकबूल से पूछा गया कि पाकिस्तान मैच में इंडिया से हार चुका है, कैसा लग रहा है? इसके जवाब में उसने कहा, 'भाईजान, मेरा ख्याल है अब ये रूटीन मैटर बन गया है। थोड़ा सा मुझे होप थी आज कि टीम के कुछ चेंजेस, कुछ फॉर्मेशन ऐसी थी, हमारे स्पिनर्स ऐसे थे कि मुझे लग रहा था कि हम फंसा लेंगे मैच को। एक फाइट तो देंगे ही। लेकिन अब ये सेम रूटीन हो गया है। बुमराह का जवाब हमारे पास नहीं है। हार्दिक को हम फेस नहीं कर सकते। टीम इंडिया ने बहुत अच्छा खेला।
मुझे नहीं लगता ऐसे हम जीत पाएंगे- PAK फैन
फिर जब पूछा गया कि पाकिस्तान की टीम, इंडिया से कभी जीत सकती है या नहीं, तो मकबूल ने कहा कि अगर इस तरह की परफॉर्मेंस रहेगी तो मेरा नहीं ख्याल है कि इंडिया से हम कभी भी जीत सकते हैं। इंडिया की वर्किंग, इंडिया का होमवर्क हमेशा बहुत अच्छा होता है। और मैं आमतौर पर बड़ा पॉजिटिव होता हूं। लेकिन आज मेरा दिल टूटा है। इतनी गंदी परफॉरमेंस है कि मैं आज लिटरली सारे इंडियन क्राउड को वेव करके, थम्स अप देकर आया हूं। आपकी टीम बहुत अच्छी है।
फिर से हमारे जनाजे निकाल दिए- PAK फैन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहता दिख रहा है कि टीम इंडिया ने आज फिर से हमारे जनाजे निकाल दिए। हमारे प्लेयर्स को चाहिए कि हाथ में चूड़ियां पहनो और पूरा श्रीलंका घूमो। होटल जाने के बजाय तुम लोग पूरा श्रीलंका घूमो। तुम लोगों ने दिल तोड़ दिया है। वो लोग इंडिया से श्रीलंका में आए और हराकर चले गए। तुम लोगों के ड्रामे ही नहीं खत्म होते हैं। तुम लोग वन साइडेड मैच में हो गए हो। कब तुम लोग अपनी गलतियों से सीखोगे।
किंग नहीं हैं बाबर आजम- पाकिस्तानी फैन
वहीं, पाकिस्तानी फैन हारिस ने कहा, 'यह एकतरफा मैच था। अगर पाकिस्तान की जनता बाबर आजम को किंग समझती है, तो उन्हें विराट कोहली जैसा बनना चाहिए। बाबर आजम किंग नहीं हैं और टीम में जगह पाने के लायक भी नहीं हैं। यह कोई टीम नहीं है, बस इधर-उधर से आए कुछ खिलाड़ियों का जमावड़ा है। पहले उन्होंने मैच का बहिष्कार किया, फिर मान गए, अरे आप प्रैक्टिस कैसे करेंगे?'
उन्होंने आगे कहा, 'राजनीति को खेल से दूर रहना चाहिए; अगर खिलाड़ियों पर दबाव डाला जाएगा, तो उनका परफॉर्मेंस आज जैसा ही खराब होगा। उन्होंने आज बहुत सारी गलतियां की। पाकिस्तान 140 रन का पीछा भी नहीं कर सकता था, 175 रन का टारगेट तो उनके लिए बहुत बड़ा है। पूरी पाकिस्तानी टीम को बदलना चाहिए। भारत, पाकिस्तान से लाखों गुना बेहतर है।'
ये भी पढ़ें- IND Vs PAK: 'लगता है Operation Sindoor पूरा हुआ', पाकिस्तान की कुटाई पर आई मीम्स की बाढ़!