1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. निंबुड़ा-निंबुड़ा गाने पर लड़के के डांस ने लगाई आग, वायरल वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

निंबुड़ा-निंबुड़ा गाने पर लड़के के डांस ने लगाई आग, वायरल वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर एक शख्स के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।

लड़के के डांस का वीडियो वायरल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA (SCREENGRAB) लड़के के डांस का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अक्सर कई मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक लड़के का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और बहुत तेजी से फैल रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब पसंद भी किया जा जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में लड़के ने ऐश्वर्या राय बच्चन के आइकॉनिक गाने निंबूड़ा निंबूड़ा पर धमाकेदार डांस किया है, जो अब वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।  

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डांस में शख्स के मूव्स और एक्सप्रेशंस को देख लोग भर-भर के तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स कुर्ता पैजामा पहने हुए है, जिसमें वह डांस परफॉर्म कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं किसी शादी में जाऊं और इस मशहूर गाना पर परफॉर्म न करूं!!! ऐसा कैसे हो सकता है? तेशर का निंबूड़ा रीमिक्स यह गाना है! @batra_naina कोरियोग्राफी मेरे अपने छोटे से ट्विस्ट के साथ।"

वीडियो में डास कर रहे शख्स का नाम एहसान रजा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर ahsanraza.com.pk नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 37 हजार लोग फॉलो करते हैं। इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उफ्फ क्या बात, लड़की भी फेल है सुपर। दूसरे ने लिखा- भाई आग लगा दी। खबर लिखे तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन लोग देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें- वाह रे पाकिस्तानी! पैसेंजर्स ने फ्लाइट ब्लैंकेट को ही बना दिया शॉल, एयरपोर्ट से बाहर निकलने का देखें वायरल वीडियो; नहीं रोक पाएंगे हंसी