1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह रे पाकिस्तानी! पैसेंजर्स ने फ्लाइट ब्लैंकेट को ही बना दिया शॉल, एयरपोर्ट से बाहर निकलने का देखें वायरल वीडियो; नहीं रोक पाएंगे हंसी

वाह रे पाकिस्तानी! पैसेंजर्स ने फ्लाइट ब्लैंकेट को ही बना दिया शॉल, एयरपोर्ट से बाहर निकलने का देखें वायरल वीडियो; नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 19, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 01:25 pm IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पैसेंजर्स का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पैसेंजर्स फ्लाइट ब्लैंकेट को ओढ़कर बाहर निकलते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA (SCREENGRAB)

अक्सर सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही पाकिस्तानी पैसेंजर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो यकीनन अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में कई पाकिस्तानी पैसेंजर्स को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकते हैं। मजेदार बात तो यह है कि  वीडियो में वे सभी फ्लाइट ब्लैंकेट को शॉल की तरह ओढ़कर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अचंभे में हैं और अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग फ्लाइट ब्लैंकेट को शॉल की तरह ओड़कर निकल रहै हैं, जिन्हें आस-पास खड़े लोग बड़े हैरत से देख रहे हैं।  वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी ने हरे रंग के ब्लैंकेट को शॉल की तरह ओढ़ रखा है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है, "पाकिस्तानी पैसेंजर्स टर्न इन फ्लाइट ब्लैंकेट्स इन टू शॉल, स्टन एयरपोर्ट ऑनलुकर्स," इसका हिंदी अनुवाद है, "पाकिस्तानी यात्रियों ने उड़ान के दौरान कंबलों को शॉल में बदल लिया, जिससे हवाईअड्डे पर मौजूद लोग दंग रह गए।"

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। पोस्ट को pakobserver नामक हैंडल से शेयर किया गया है।  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये फ्लाइट में चोरी किए हुए ब्लैंकेट लग रहे। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- फ्री का माल। खबर लिखे जाने तक वीडियो को  11.5 K लोगों ने लाइक किया था। इंस्टाग्राम पर pakobserver नामक हैंडल को 64.1 K लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।