भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति चरम पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लगातार पाकिस्तान के वीडियो निकलकर सामने आ रहे हैं। जिनमें कभी पाकिस्तानी की बर्बादी का मंजर दिख रहा तो कहीं पाकिस्तान की तंग जनता का हाल देखने को मिल रहा है। हाल में पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पाकिस्तानी मौलाना की रंगीन मिजाजी साफतौर पर देखने को मिल रही है। मौलाना की इस रंगीनमिजाजी को देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग मौलाना को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो कुछ लोग मौलाना के रंगीनमिजाजी पर अपना समर्थन भी दे रहे हैं।
टीवी प्रोग्राम के दौरान एंकर ने मौलाना से पूछा यह सवाल
वायरल वीडियो पाकिस्तान के एक टीवी प्रोग्राम का है। जिसे समा टीवी नामक चैनल ने प्रसारित किया था। इस प्रोग्राम में एक मौलाना को अतिथि के तौर पर एक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मौलाना का नाम तारिक मसूद है, जो कि पाकिस्तान का जाना-माना धर्म गुरु है। प्रोग्राम के दौरान एंकर ने मौलाना से एक बड़ा ही संवेदनशील सवाल पूछ डाला। जिसका जवाब मौलाना ने जो दिया उससे मौलाना की रंगीनमिजाजी का पता लगा गया।
72 हूरों की तलब है या फिर 4 बीवियां काफी हैं?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर उस मौलाना से एक सवाल पूछती है, वह मौलाना से पूछती है कि, " क्या आपको भी जन्नत में 72 हूरों की तलब है या फिर आपके लिए आपकी 4 बीवियां ही काफी हैं?" इस पर मौलाना बड़ा ही गोल-मटोल जवाब देते नजर आता है। वह कहता है कि, "यह बड़ा ही खतरनाक सवाल आपने मुझसे किया है, ये इंटरव्यू मेरे घरवाले भी सुनते हैं। अगर मैं कहीं कि मुझे भी हूरों का शौक है तो मेरे घर वाले कहेंगे कि क्या चार बीवियां तुम्हारे लिए काफी नहीं हैं। अभी भी तुम्हें हूरों का शौक है और अगर मैं कहूं कि मुझे हूरों का शौक नहीं है तो अल्ला मुझसे जन्नत में कहेंगे कि तुमने दुनिया में बोल दिया था कि बस 4 बहुत हैं, अब ये हूरें तुम्हारे लिए नहीं हैं. तब तो मैं वहां बुरी तरह फंस जाऊंगा इसलिए मैं इस सवाल की जवाब स्किप कर देता हूं।" मौलाना की बातें सुनकर एंकर बोलती है कि चलिए हम आपके इरादों को समझ गए।
लोगों ने मौलाना को किया ट्रोल
मौलना के इंटरव्यू का यह क्लिप इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deepika_kajal_f3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं और मौलाना के नापाक इरादों को लेकर उसे ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि वह समय भी आ गया है, जब भारत तुम्हारे लिए 72 हूरों की व्यवस्था कर देगा। देखते जाओ बस। दूसरे ने लिखा- ये लोग मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं। इस 72 हूरों के चक्कर में ही पूरी दुनिया में इन्होंने उत्पात मचा रखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
खड़ी पहाड़ी पर बंदे ने चढ़ा दी बाइक, Video देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
Video: मगरमच्छ से बचा तो शेरों ने घेरा, फिर लकड़बग्घों ने दौड़ाया, तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला जंगली सुअर