A
Hindi News वायरल न्‍यूज गरीब का कपड़ा गंदा हो सकता है पर किरदार नहीं, समुद्र किनारे पापड़ बेच रहे इस लड़के का Video कर देगा इमोशनल

गरीब का कपड़ा गंदा हो सकता है पर किरदार नहीं, समुद्र किनारे पापड़ बेच रहे इस लड़के का Video कर देगा इमोशनल

समुद्र किनारे पापड़ बेचने वाले एक लड़के का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स उसे 500 रुपए देते नजर आ रहा है। लेकिन वह बच्चा उस पैसे को लेने से इनकार कर देता है और जो कुछ कहता है उसे सुन आपका दिल पिघल जाएगा।

पापड़ बेचता बच्चा- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA पापड़ बेचता बच्चा

गरीब लोगों के पास भले ही पैसे ना हों लेकिन ईमानदारी और नेक दिल हमेशा होता है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें गरीब लोगों को अपनी ईमानदारी और नेकदिली का परिचय देते हुए देखा गया है। हाल में ऐसे ही एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो समुद्र किनारे पापड़ बेचने पहुंचा है। इसी बीच लड़के को एक शख्स ने 500 रुपए का नोट पकड़ाया, जिस पर लड़के ने जो कुछ भी जवाब दिया वह देख लोग इमोशनल हो गए। वीडियो काफी इमोशनल भरा है और लोगों ने लड़के की ईमानदारी और नेकदिली की खूब तारीफ की है।

पापड़ बेच रहे लड़के को शख्स ने दिया 500 रुपए

वीडियो में लड़के को समुद्र तट के किनारे पापड़ बेचते हुए देखा जा सकता है। लड़के के पास एक शख्स आता है और उससे पापड़ खरीदने की बात करता है। लड़के से वह पापड़ की कीमत पूछता है जिस पर लड़का उसे बताता है कि जो पापड़ वह बेच रहा है वह 30 रुपए का एक है। इस पर वह शख्स लड़के से पापड़ 5 रुपए में देने को कहता है। लड़का पहले मना करता है लेकिन शख्स जब उससे यह कहता है कि वह ये पापड़ अपनी मां के लिए ले जा रहा है और उसके पास सिर्फ 5 रुपए ही हैं। इस पर लड़का उस शख्स को वह पापड़ 5 रुपए में देने को तैयार हो जाता है।

500 रुपए लेने के बजाय लड़के ने जो बात कही उसे सुन दिल भर जाएगा

यह देख शख्स भी थोड़ा इमोशनल हो जाता है और उससे पूछता है कि पूरे दिन में तुम्हारे कितने पापड़ बिके। जिसके जवाब में लड़का कहता है कि अभी तक तो उसकी बोहनी भी नहीं हुई है। लेकिन आपकी मां ने जब ये पापड़ मंगाया है तो आप 5 रुपए में ही ले जाओ ये पापड़, कोई बात नहीं। इतने में वह शख्स उस लड़के को खुश होकर 500 रुपए देता है। जिस पर लड़का उन पैसों को लेने से मना कर देता है और कहता है कि भइया मैं काम करता हूं भीख नहीं मांगता। जितने का काम करता हूं, उतना ही पैसे लेता हूं। दूसरे का पैसा मैं फोकट में क्यों लूं? 

लड़के की बात सुनकर लोग हुए इमोशनल

लड़के की इस बात ने लोगों का दिल छू लिया और लोग उसकी तारीफ करने लगे। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के को खुद्दार बताया। कई लोगों ने सरकार से गुहार लगाते हुए लड़के की पढ़ाई के लिए उसे फंडिंग देने की बात कही। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @younickviraltrust नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।      

ये भी पढ़ें:

Sky Force मूवी देख रही लड़की थिएटर में ही रो पड़ी, वीर पहाड़िया के कैरेक्टर ने किया इमोशनल

रशियन गर्ल सांप के साथ कर रही थी खिलवाड़, अचानक नाक पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ Video में देखें