1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रैंक के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं लोग, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

प्रैंक के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं लोग, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

एक प्रैंक का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो गुस्सा यह सोचकर आएगा कि आजकल लोग प्रैंक के नाम पर क्या-क्या कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक तरफ जहां लोगों के मनोरंजन का प्लेटफॉर्म है वहीं दूसरी तरफ इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई लोगों ने फेम भी पाया है। कई लोग अलग-अलग कंटेंट पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जिन लोगों का कंटेंट सोशल मीडिया की जनता को पसंद आता है, वो फेमस हो जाता है। आप कई ऐसे मशहूर चेहरे जानते होंगे जो अपने कंटेंट के दम पर फेमस हुए हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे कंटेंट भी बनाने लगते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है। अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स ने बाजार में जाकर एक महिला के साथ प्रैंक किया जिसका अंदाजा किसी को नहीं होगा। दरअसल वो महिला एक फल की दुकान पर जाकर कुछ फल देख रही थी। इसी दौरान एक बंदा आया और वहां खड़े उसके बच्चे को लेकर भागने लगा। दुकान वाला जब यह बताता है तो महिला चिंता में तुरंत उस आदमी के पीछे भागती है। हालांकि कुछ दूर भागने के बाद वह आदमी खुद वापस आकर महिला को उसका बच्चा सौंप देता है लेकिन किसी के साथ इस तरह का प्रैंक करना उचित तो नहीं है। अभी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @love_donor_abhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये प्रैंक नाम का बवासीर बढ़ता ही जा रहा है और प्रैंक के नाम पर ये छपरी कुछ भी करते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यार इनकी कुटाई क्यों नहीं करते लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- भीड़ को इसकी कुटाई करनी चाहिए थी और बाद में बोल देते कि यह बस प्रैंक था। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे पकड़कर पीटना चाहिए, वो भी अच्छे तरीके से।

ये भी पढ़ें-

ये है दुनिया की सबसे छोटी बकरी, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया यह Video

ई-रिक्शा पर बैठ हवा से बातें कर रहे थे भाई लोग, आगे जो हुआ वह देख छूट जाएगी आपकी हंसी