1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली से शुरू हुई Saiyara वाली बीमारी अब बिहार भी पहुंच गई, वायरल Video आप भी देखें

दिल्ली से शुरू हुई Saiyara वाली बीमारी अब बिहार भी पहुंच गई, वायरल Video आप भी देखें

सैयारा फिल्म देखने के बाद लोगों को दर्द उछल-उछल कर बाहर आ रहा है या फिर यह सब सिर्फ रील्स के लिए हो रहा है, यह तो नहीं पता मगर सोशल मीडिया इसी तरह के कंटेंट से भर गया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA सैयारा देख अजीब हरकत करते शख्स का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अभी सिर्फ और सिर्फ एक ही तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं और सैयारा देखने वालों के हैं। इस वीडियो में न जानें ऐसा क्या है जो इसे देखकर लोगों का दुख, दर्द, तकलीफ, यादें सब कुछ ताजी हो जा रही हैं और लोग फिर ऐसी हरकत कर रहे हैं जैसे इनका ब्रेकअप हो गया है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो अब तक देख लिए होंगे। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के तो वीडियो वायरल हो ही रहे थे मगर अब यह बीमारी बिहार भी पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल हुआ एक और जख्मी आशिक का वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फिल्म में एक गाना चल रहा है और उसे सुनकर एक शख्स का दुख-दर्द सब ताजा हो गया। वो अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अपनी छाती पर हाथ मारता हुआ गाने के बोल दोहरा रहा है। वो ऐसी हरकत कर रहा है जैसे उसे अभी कुछ देर पहले ही उसकी गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई है जिससे वो दिलो-जान से प्यार करता था और अब वो उसके बिना नहीं रह पाएगा। वहीं दूसरे लड़के उसका वीडियो बना रहे हैं और मजे ले रहे हैं। लोगों की ऐसी हरकतों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली से शुरू हुई Saiyara वाली बीमारी अब बिहार भी पहुंच गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि आपने अभी जो वीडियो देखा उसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें दूसरे वायरल वीडियो

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भागकर जमुई की लड़की ने प्रेमी संग की शादी, फिर अंग्रेजी में Video बनाकर कह दी ये बात

बस कुछ सेकंड से बच गई इनकी जान वरना पानी अपने साथ बहा ले जाता, देखें खौफनाक Video