1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भागकर जमुई की लड़की ने प्रेमी संग की शादी, फिर अंग्रेजी में Video बनाकर कह दी ये बात

भागकर जमुई की लड़की ने प्रेमी संग की शादी, फिर अंग्रेजी में Video बनाकर कह दी ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 12:45 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखकर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी बोलेंगे कि जमुई का प्यार अब इंग्लिश में धमकियां दे रहा है।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MENIRBHAY93

कई बार ऐसा होता है जब लड़की और लड़का भागकर शादी कर लेते हैं। इसके बाद कुछ लोगों के वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें वो बताते हैं कि वो दोनों अपनी मर्जी से भागे हैं और इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है। इसके साथ ही यह भी उस वीडियो में सुनने को मिलता है कि कोई एक अपने ही परिवार धमकाता है ताकि वो कुछ न करें। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह सब कुछ देखने को मिलेगा मगर एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की नजर आती है जिसकी मांग में सिंदूर है। साथ में उसका पति भी नजर आता है और वीडियो में लड़की अपना नाम, पिता का नाम और गांव सब अंग्रेजी में बताती है जैसे स्कूल में छोटे बच्चे रटने के बाद बोलते थे। इसके बाद वो वीडियो में यह भी बताती है कि उसने किस तारीख पर किसके साथ शादी की है। वीडियो में आगे वो यह भी बोलती है कि इसमें कोई तीसरा आदमी शामिल नहीं था। वीडियो के अंत में वो बोलती है कि मैं अपने पति के साथ हूं, खुश हूं। अगर मेरे पति के घर पर कुछ भी हुआ तो उसके जिम्मेदार सिर्फ मेरे घरवाले होंगे। पूरे वीडियो में वो अंग्रेजी में ही बोलती है और इसी कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @menirbhay93 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जमुई, बिहार में प्रेमी और प्रेमिका ने वीडियो बनाकर फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर अपने परिवार को दी चेतावनी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सही कहे, प्यार नहीं इनका ग्रामर ही डरा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा हलफनाम रट मारा। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है जैसे इंग्लिश रट के आई है। चौथे यूजर ने लिखा- निबंध लिख रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बस कुछ सेकंड से बच गई इनकी जान वरना पानी अपने साथ बहा ले जाता, देखें खौफनाक Video

लो भाइयों निकल गया 8वां अजूबा टिर्री का! ई-रिक्शा का नया वर्जन हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।