1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाइयों निकल गया 8वां अजूबा टिर्री का! ई-रिक्शा का नया वर्जन हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

लो भाइयों निकल गया 8वां अजूबा टिर्री का! ई-रिक्शा का नया वर्जन हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2025 10:12 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 10:17 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ई-रिक्शा का नया वर्जन देखने को मिला और उसे देखने के बाद लोगों ने भी कई सारे कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/@ROHITROHIT7336

आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन और लगभग वो भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही हैं। उसमें से कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें जैसे ही कुछ अनोखा दिखता है या फिर कुछ ऐसा जो उन्हें शेयर करने जैसा लगता है तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद उन्हीं सब में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक ई-रिक्शा के नए वर्जन को दिखाता है। वो स्कूल बस जैसा नजर आता है जिसमें पीछे बहुत सारे लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शख्स दिखाता है कि पीछे बस जैसा ही बना हुआ है जिसमें साइड में सीटें लगी हुई हैं। वहीं आगे से वैसा ही है जैसी नॉर्मल ई-रिक्शा होती है। वीडियो बनाते हुए शख्स बोलता है, 'लो भाइयों निकल गया 8वां अजूबा टिर्री का। ये टिर्री, ये ना जीने दे किसी को भी।' आप जब उसे पीछे से देखेंगे तो आप भी पहली नजर में उसके किसी स्कूल का पिकअप वैन ही समझेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rohitrohit7336 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्कूल वैन का करियर खतरे में। दूसरे यूजर ने लिखा- बस समाज में डर का माहौल है। तीसरे यूजर ने लिखा- टिर्री लॉर्ड ओमनी को कड़ी टक्कर दे रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब यह रिक्शा कहां जाकर रुकेगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये छपरी प्रजाति के लोग कभी नहीं सुधरेंगे, फिल्म देखते ही अजीब हरकत करने लगा लड़का

ऐसे ही लोगों के कारण दिल्ली मेट्रो होती है वायरल, शख्स का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।