A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Pizza के बॉक्स पर लिखा ये Instruction देख मजे ले रहे हैं लोग, आप भी जरूर देखें

Pizza के बॉक्स पर लिखा ये Instruction देख मजे ले रहे हैं लोग, आप भी जरूर देखें

एक फोटो अभी वायरल हो रही है जिसमें एक पिज्जा का बॉक्स नजर आ रहा है और उस पर लिखा हुआ एक इंस्ट्रक्शन ऐसा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि अच्छा हुआ बता दिया वरना मुझे तो पता ही नहीं चलता।

Viral Photo- India TV Hindi
Image Source : X/@ITSMEMAEEZ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उसी फोन ने लोगों को सोशल मीडिया तक पहुंचा दिया है। अब आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया के बारे नहीं जानते हैं या फिर उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उतने लोग तो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएंगे और आप भी उनमें से एक जरूर होंगे। आप जितनी बार सोशल मीडिया की गलियों में जाते होंगे, आपको एक से बढ़कर एक पोस्ट नजर आते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और इसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

बॉक्स पर ऐसा क्या लिखा था?

किसी शख्स ने पिज्जा मंगवाया होगा और फिर उसने बॉक्स पर कुछ ऐसा लिखा देख लिया जिसकी उम्मीद उसने नहीं की होगी और आप भी नहीं करते होंगे। सभी को पता है कि जब भी कुछ ऐसा मंगवाया जाता है जो बॉक्स में होता है तो सबसे पहले सही से उस बॉक्स को खोलना होगा और फिर जो भी है, उसे खा सकते हैं। यह बात किसी को बताने की जरूरत तो नहीं पड़ती है मगर उस पिज्जा के बॉक्स पर इंस्ट्रक्शन के तौर पर यही बात लिखी हुई है। यही वो कारण है कि शख्स ने फोटो क्लिक करके पोस्ट कर दी जो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itsmemaeez नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इस निर्देश के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैंने इसी निर्देश की वजह से पिज्जा पसंद करना शुरू कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- नहीं, मैं तो पहले बॉक्स खाऊंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मदद करने के लिए शुक्रिया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने दिवाली पर किया कुछ अनोखा और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

ऑफिस में अपने गजब डांस से महफिल लूट ले गई ये लड़की, Video पर आए अंधाधुंध लाइक्स