1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई तू जानता नहीं मेरा दोस्त कौन है! वायरल फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे, किए खूब सारे कमेंट

भाई तू जानता नहीं मेरा दोस्त कौन है! वायरल फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे, किए खूब सारे कमेंट

अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। आप जब उस फोटो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे कि अपनी कार पर ऐसा कौन लिखवाता है। फोटो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज का समय सोशल मीडिया का है। आपको वो हर इंसान सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करता है। आज के समय में डेटा भी महंगा नहीं है तो लोग सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर हैं। आप भी अगर उन्हीं में से एक हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। हर दिन पोस्ट होने वाले वीडियो और फोटो में से ही कुछ वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और वो काफी अलग है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपको पता होगा कि कई सारे लोग जो अच्छे पदों पर होते हैं या फिर सरकारी कर्मचारी होते हैं, वो अपनी कार के पीछे वाले शीशे पर या फिर सामने, किसी एक जगह पर उस पद को लिखवा ही लेते हैं। कोई वकील होता है तो उसकी कार पर वो लिखा दिखता है तो पुलिस वाले की गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ नजर आता है। मगर सोचिए कि आप ऐसे किसी पद पर नहीं है मगर आपको दोस्त है तो फिर क्या होगा। एक शख्स ने अपनी कार के आगे वाले शीशे पर 'पुलिस का दोस्त' लिखवाया हुआ है और वो कारण है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ritiksam21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नई सफलता पता चल गई।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद लोगों ने भी मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- मॉनिटर का रिप्लेसमेंट आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुलिस वाला ही आ जाए तब? तीसरे यूजर ने लिखा- सही बात है, अपने पुलिस दोस्त की नौकरी खाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई तू जानता नहीं मेरा दोस्त कौन है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसने तो जुगाड़ करने के मामले में सभी को मात दे दिया, वायरल हुआ सबसे अनोखा Jugaad

ये नई पीढ़ी के पंडित जी हैं दोस्तों, इनका पूजा कराने का तरीका एक बार आप भी देखें