1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये नई पीढ़ी के पंडित जी हैं दोस्तों, इनका पूजा कराने का तरीका एक बार आप भी देखें

ये नई पीढ़ी के पंडित जी हैं दोस्तों, इनका पूजा कराने का तरीका एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 09, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 02:27 pm IST

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो बताएगा कि समय के साथ-साथ पंडित जी भी अपडेट हो गए हैं और अब पूजा कराने में वो टेक्नोलॉजी का साथ भी ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
स्मार्ट वॉच की मदद से पूजा कराते दिखे पंडित जी Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने अपने घर में कई अवसरों पर पूजा-पाठ करवाया होगा। कई बार आप दूसरे के घर हो रही पूजा में भी शामिल हुए होंगे। पूजा के दौरान आपने अकसर देखा होगा कि वहां आए पंडित जी कहीं देखे बिना ही मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजा कराते हैं। कई पंडित जी ऐसे भी होते हैं जो किताब में देखकर कहानी पढ़ते और पूजा कराते हैं। लेकिन अब समय बदल गया है और अब पंडित जी इस काम के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेने लगे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या नजर आया जो वीडियो वायरल हो गया।

वायरल हुआ पंडित जी का वीडियो

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर में पूजा हो रही है। कई सारे लोग वहां पूजा देखने के लिए आए हुए हैं। वीडियो में सबसे पहले वो लोग दिखते हैं और उसके बाद पंडित जी नजर आते हैं जो पूजा कराते दिखते हैं। लेकिन उनके हाथ में कोई ऐसी पुस्तक नजर नहीं आती है जिससे वो पूजा मंत्र आदि पढ़ रहे हो। इसके लिए उन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने जो स्मार्ट वॉच पहनी हुई है, उसमें उन्होंने फोटो रखी हुई है जिसमें देखकर पंडित जी पूजा करवा रहे हैं और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cute_taddy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अपडेटेड पंडित जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पंडित भी बड़े आदमी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया का सही इस्तेमाल। तीसरे यूजर ने लिखा- नई पीढ़ी के पंडित जी हैं। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या बाता है, डिजिटल पंडित जी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भिखारी के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video वायरल

Long Distance पूजा! आरती करती लड़की का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।