1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फिरंगी के केला खाने का स्टाइल देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर, Video देख जमकर किया ट्रोल

इस फिरंगी के केला खाने का स्टाइल देख लोगों ने पीट लिया अपना सिर, Video देख जमकर किया ट्रोल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 08, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 06:07 pm IST

केला, जो दुनिया का सबसे आसानी से खाए जाने वाला फल है, उसे एक शख्स ने इतने तामझाम के साथ खाया कि लोगों का दिमाग ही खराब हो गया और तो और उस शख्स ने उसे ही केला खाने का सही तरीका बता डाला। जिसके बाद तो लोग अपना आपा खो बैठे और उसे बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

केले को अजीब तरीके से खाता हुआ फिरंगी- India TV Hindi
केले को अजीब तरीके से खाता हुआ फिरंगी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक "फिरंगी" लोगों को केला खाने की तहजीब सीखा रहा है। वीडियो में वह केला कुछ इस अंदाज में खाकर दिखाया कि देखने वालों का सिर ही चकरा गया। जिस केले को हम पलक झपकते छीलकर खा लेते हैं, उसे इस शख्स ने इतने ड्रामे करने के बाद खाया कि लोगों का दिमाग सन्न रह गया।

विदेशी आदमी ने बताया केला खाने का अलग तरीका

वायरल वीडियो में दिख रहा ये फिरंगी आदमी ब्रिटिश एटिकेट एक्सपर्ट विलियम हैनसन है। जो लोगों को तहजीब के साथ केला खाना सीखा रहे हैं। उनके केला खाने का अंदाज देख लोगों का दिमाग सुन्न पड़ गया।  वायरल वीडियो में विलियम हैनसन को एक टेबल पर बड़े तामझाम के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। जहां उनके सामने है एक प्लेट, एक छुरी, एक कांटा, और एक पका हुआ केला रखा है। अब आप सोच रहे होंगे, केला तो बस छीलो और खाओ, इसमें क्या रॉकेट साइंस है? लेकिन जनाब, विलियम का मानना है कि केला खाना कोई "बंदरों" वाला काम नहीं है। इसे बड़ी तहजीब के साथ खाना चाहिए। उन्होंने बड़े गर्व से केला खाने का सही तरीका बताया। इसके लिए उन्होंने पहले छुरी से केले के दोनों सिरे को काटा, फिर छिलके को स्कोर कर धीरे-धीरे कांटे की मदद से खाया। वीडियो में विलियम इस "शाही प्रक्रिया" को ऐसे दिखा रहे हैं जैसे वे कोई 5-स्टार रेस्तरां में स्टेक काट रहे हों।

वीडियो इंस्टाग्राम पर किया शेयर

इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @williamhanson से शेयर किया है और वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "यही एकमात्र तरीका है जिस तरह आपको केला खाना चाहिए।" वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में विलियम का कहना है, "हम केले को ऐसे नहीं उठाते और छीलते जैसे कोई बंदर करता है।" बस यही बात लोगों को इतनी चुभ गई कि इंस्टाग्राम पर लोग के  कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हैं, कुछ हंस रहे हैं, और कुछ तो विलियम को "केले का प्रोफेसर" तक कह रहे हैं। 

लोगों ने कर दिया ट्रोल

इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इस वीडियो को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक ने लिखा, "प्रिय विलियम, सज्जन व्यक्ति की तरह पेरासिटामोल कैसे खाएं?" दूसरा बोला, "आपके नौकर कितने आलसी होंगे जो केला छीलकर भी नहीं देते?" तीसरे ने तो हद कर दी, "ये तो केले की सर्जरी हो गई।" लोग इसे शेयर करके अपने दोस्तों को टैग कर रहे हैं और पूछ रहे हैं, "भाई, तू भी ऐसे ही केला खाता है?" एक यूजर ने मजाक में लिखा, "अब से मैं केला खाने से पहले टाई पहनूंगा और टेबल सेट करूंगा!" एक अन्य ने कहा, "विलियम भाई, पहले ये बता दो कि आम को चम्मच से कैसे खाएं?"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।