1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने तो इतिहास ही रच दिया, सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान आ जाएगी हंसी

दीदी ने तो इतिहास ही रच दिया, सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 09, 2025 10:51 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 10:51 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हंसी को नहीं रोक पाएंगे। लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आप अगर हैं तो फिर आपको कब क्या देखने को मिल जाए या फिर क्या-क्या देखने को मिलेगा, इन दोनों बातों का आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग अलग-अलग चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उसमें कुछ जो बहुत ही अलग होता है वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे जो भी देखेगा, वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने कमेंट करते हुए अपनी बात भी कही है। आइए आपको पहले वीडियो और फिर कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ओला बाइक चलाने वाले शख्स के पास बुकिंग आती है और वो पिकअप वाले जगह पर पहुंच जाता है। वहां जाकर लड़की से बुकिंग के बारे में कन्फर्म करता है और फिर OTP डालता है। लोकेशन देखकर वो भी हैरान हो जाता है क्योंकि फोन में दूरी सिर्फ 180 मीटर का ही दिखा रहा होता है। वो लड़की से पूछता है कि क्या उसने लोकेशन सही डाला है तो लड़की हां बोलती है। इसके बाद वो बताती है कि वो रोज इतनी ही दूरी के लिए बुक करती है क्योंकि आगे की गली में कुत्ते रहते हैं। यह सुन वो भी हंसने लगता है और फिर उसे छोड़ने के लिए निकल जाता है। हैरानी यह देखकर होती है कि वीडियो में किसी भी गली में एक भी कुत्ता नजर नहीं आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे एक भी कुत्ता किसी भी लेन में नजर नहीं आया। दूसरे यूजर ने लिखा- अगली बार बाथरूम में छिपकली हो तो वहां की भी राइड बुक कर लेना। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी को एक भी कुत्ता दिखा इस वीडियो में? एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन पूरे वीडियो में एक भी कुत्ता नहीं दिखा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसके लिए नरक में अलग जगह रखी जाएगी! लड़के की हरकत एक बार आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

वाह क्या सच बोला दीदी ने! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी जरा देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।