1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी पर दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि दुल्हन मुंह छिपाने को हुई मजबूर, दूल्हा भी शर्म से हो गया पानी-पानी

Video: शादी पर दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि दुल्हन मुंह छिपाने को हुई मजबूर, दूल्हा भी शर्म से हो गया पानी-पानी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 07, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 05:37 pm IST

भारतीय शादियों में दोस्तों का हंसी-मजाक करना आम बात है। दोस्त अक्सर ऐसे मौकों पर मजाकिया गिफ्ट्स देकर माहौल को हल्का-फुल्का बनाते हैं। इस वीडियो में भी दोस्तों ने कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि कपल शर्म के मारे अपना मुंह छुपाने को मजबूर हो गया।

दोस्तों की शरारत पर शर्माते हुए कपल- India TV Hindi
दोस्तों की शरारत पर शर्माते हुए कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों में दोस्तों की मजाक-मस्ती की वजह से कई बार दूल्हा या दुल्हन को शर्मिंदा होना पड़ता है। कई बार तो दोस्त सारी हदों को भी पार कर देते हैं। दोस्तों की यहीं शरारतें और मजेदार हरकतें शादी को और भी यादगार बना देती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने शादी पर कपल को ऐसा गिफ्ट दिया कि दुल्हन शर्म से मुंह छिपाने को मजबूर हो गई और दूल्हा भी शर्म से पानी-पानी हो गया। 

दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि शर्म से लाल हो गया कपल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर लोगों से मिल रहे हैं। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त स्टेज पर आते हैं और दूल्हा-दुल्हन को कुछ ऐसा गिफ्ट देते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों शर्म से लाल हो जाते हैं। गिफ्ट के तौर पर आप देखेंगे कि दुल्हन के हाथों में बच्चों की दूध की बोतल है और दूल्हे के हाथ में बच्चों का झुनझुना। साथ ही उन दोनों लोगों के हाथों में एक पोस्टर भी देखा जा सकता है। जिस पर दो नन्हें-नन्हें बच्चों की तस्वीर दिख रही है और उस पर लिखा है- 'रुको जरा 9 महीने में हम भी आ रहे हैं।' दोस्तों द्वारा दिया गया यह गिफ्ट देख दुल्हन शरमा जाती है और वह मुंह छुपाते हुए हंसने लगती है। दूल्हा भी शर्म के मारे अपना चेहरा छुपाते हुए अपनी हंसी रोकने की पूरी कोशिश करता है।

दोस्तों की शरारत का वीडियो हुआ वायरल

दोस्तों की शरारत का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे। लोगों ने इस वीडियो को "दोस्तों की मस्ती" का एक बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि दोस्त ऐसे ही होते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे दोस्त हर शादी में चाहिए, जो माहौल को इतना मजेदार बना दें।" दूसरे ने लिखा, "दुल्हन का रिएक्शन देखकर हंसी नहीं रुक रही।" तीसरे ने लिखा, "मेरी शादी में भी दोस्तों ने ऐसा ही मजाक किया था, ये पल जिंदगी भर याद रहते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।