1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे की हरकत लोगों को नहीं हुई बर्दाश्त, Video देख यूजर्स को लगा सर्कस और दिखावा

दूल्हे की हरकत लोगों को नहीं हुई बर्दाश्त, Video देख यूजर्स को लगा सर्कस और दिखावा

हर साल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो दिख ही जाते हैं जिनमें शादी के दौरान कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद बिल्कुल नहीं आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JPSIN1 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

समय के साथ ही साथ हर चीज में बदलाव में आता है। पहले की तुलना में अब फैशन में बदलाव चुका है। स्कूल में पढ़ाने का तरीका बदल चुका है। लोगों के संपर्क करने का तरीका बदल चुका है। मनोरंजन और ट्रैवल का साधन बदल चुका है और इन सभी के अलावा शादी का भी तरीका बदल चुका है। अब शादियों के दौरान प्री-वेडिंग शूट, शादी के दौरान अलग-अलग एक्टिविटी आदि देखने को मिलते हैं। वहीं कई बार कुछ ऐसी चीजें भी नजर आती हैं जिसे देखकर लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं कि ये सब क्या देखना पड़ रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें दूल्हा दुल्हन का स्टेज पर अच्छे से स्वागत करता है। कोई फूलों का गुलदस्ता देता है तो कोई नोटों से उसकी नजर उतारता है। पहले ऐसा कुछ नहीं होता था मगर अब होता है। अब इसमें एक नया लेवल देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दुल्हन पहली मंजिल पर खड़ी है और दूल्हा नीचे है। अब नीचे से एक सीढ़ी लगाई गई है जिस पर चढ़कर दूल्हा दुल्हन को फूलों का गुलदस्ता दे रहा है और यही देखकर लोगों का माथा हिल गया कि ये सब क्या है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग पौने दो लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- देश में हम इन जैसे लोगों से परेशान हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या पागलपन है। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी ने सर्कस है ये तो। चौते यूजर ने लिखा- नई नई दिखावा बाजी हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिका- ये सब चंद्रमा पर पहुंच गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Red, Pink, Blue जैसे रंगों पर ही क्यों बंटी हैं दिल्ली मेट्रो की लाइनें? किसी को नहीं पता होगा जवाब

भाई ने खुद ही अपना पोपट करवा लिया, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी