1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sydney में लोगों ने दिवाली पर दुल्हन की तरह सजाया अपना घर, Video देखना तो बनता है

Sydney में लोगों ने दिवाली पर दुल्हन की तरह सजाया अपना घर, Video देखना तो बनता है

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो आपकी आंखों में चमक आ जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DESIMOJITO वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज दिवाली है और इस दिन का क्या महत्व है, दिवाली क्यों मनाई जाती है, वो शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हर किसी दिवाली के बारे में अच्छे से पता ही होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि दिवाली से जुड़े पुराने और नए, सभी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में लोग पटाखे फोड़ते दिख रहे होंगे तो कुछ वीडियो दिवाली की बधाई देने के लिए बनाए गए होंगे। कुछ वीडियो में दिवाली के लिए सजे हुए घर नजर आ रहे हैं जिन्हें आपने देखा होगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सिडनी का बताया जा रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी कॉलोनी में रिकॉर्ड किया गया होगा। वीडियो में लाइन से घर नजर आ रहे हैं और सभी घरों को लड़ियों से सजाया गया है। अलग-अलग घर हैं जिन्हें अलग-अलग लाइट्स और डिजाइन से सजाया गया है और सभी एक से बढ़कर एक सुंदर लग रहे हैं। पहले तो यही लगा कि यह वीडियो इंडिया का है। किसी स्टेट के किसी शहर के किसी इलाके का होगा मगर ऐसा नहीं है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी गई है कि यह सजावट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और कैप्शन में लिखा है, 'सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सजावट।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये पक्का आपस में कम्पटीशन कर रहे हैं कि कौन अच्छा कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- सुंदर डिजाइन। तीसरे यूजर ने लिखा- अति सुंदर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कूड़ा फेंकने वाले को पीटने वाला था ये शख्स मगर इसी के साथ हो गया खेला, आप भी देखें Video

ऐसे करामात करने वालों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, आप भी देखिए वायरल Video