1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाहवाही के चक्कर में चीन ने खुद का बना लिया मजाक, रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि VIDEO हो गया वायरल

वाहवाही के चक्कर में चीन ने खुद का बना लिया मजाक, रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि VIDEO हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्टाइलिश रोबोट, एक एआई कुत्ते को सड़क पर टहलाने निकलता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
Image Source : IG/PANDAORAMA.TV वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टाइलिश रोबोट, एक एआई कुत्ते को सड़क पर टहलाने निकलता है। हालांकि बाद में कुछ ऐसा होता है कि लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रोबोट को स्टाइलिश अंदाज में दिखाया गया है। रोबोट स्टाइलिश कपड़े पहने भी दिखा। उसके साथ एक रस्सी से बंधा एआई कुत्ता (रोबोट) भी दिखा। वीडियो के मुताबिक रोबोट उस एआई कुत्ते को घुमाने जाता है। हालांकि इसी दौरान सड़क पर रखे एक ट्रैफिक कोन में जाकर उसकी रस्सी फंस जाती है। ट्रैफिक कोन में रस्सी फंसने की वजह से रोबोट और एआई कुत्ता दोनों डिसबैलेंस हो जाते हैं, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @pandaorama.tv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को यूजर ने लिखा 'चीन में फैशनेबल कपड़ों और स्टाइलिश रंगे बालों वाली एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपने रोबोट कुत्ते को सैर पर ले जाती हुई दिखाई दी। लेकिन दुर्भाग्य से, यह खूबसूरत दृश्य तब बिगड़ गया जब कुत्ता एक ट्रैफिक कोन से लिपट गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये चाहता है हमारा भविष्य बर्बाद हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- फिर भी रोबोट स्नीकर्स पहनते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- गलगोटिया यूनिवर्सिटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दुनिया पर राज करेगा!

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

Video : चीन में एक पब्लिक शो में नाचते हुए रोबोट ने बच्चे को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन