Viral Video : चीन के शान्शी प्रांत में एक पब्लिक डांस डेमो के दौरान एक हैरान करने वाला हादसा हो गया। Unitree Robotics का प्रसिद्ध G1 ह्यूमनॉइड रोबोट नाचते हुए अचानक दर्शकों की तरफ मुड़ा और एक छोटे बच्चे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रोबोट को संभालने वाले लोग तुरंत बीच में आए और उसे खींचकर दूर ले गए, हालांकि रोबोट रिंग के बीच में अपना निर्धारित नृत्य जारी रखता रहा।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @TGTM_Official नामक हैंडल से शेयर किया गया है। माना जा रहा है कि यह रोबोट चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित जी1 ह्यूमनॉइड मॉडल है। दावा है कि, लगभग 35 किलोग्राम वजनी और लगभग 13,500 डॉलर की कीमत वाली यह मशीन अनुसंधान, शिक्षा और व्यावसायिक उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई है, और इसके जोड़ों में 23 डिग्री की स्वतंत्रता है। वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट संगीत की धुन पर स्पिन और स्वीपिंग आर्म मूवमेंट्स कर रहा था। कोर्डन ऑफ एरिया में प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन रोबोट पिरुएट करते हुए भीड़ की तरफ बढ़ गया। उसके फैले हुए हाथ सीधे एक बच्चे के चेहरे पर लगे। बच्चा झटके से पीछे हटा और दर्द से अपना चेहरा पकड़ लिया। ऑपरेटर ने तुरंत रिमोट कंट्रोल से रोबोट को रोक दिया, लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी। बच्चे की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वीडियो में वह रोता हुआ दिखा। स्थानीय आयोजकों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। सोशल मीडिया पर डिबेट तेज है- क्या रोबोट्स को पब्लिक शो में बिना पर्याप्त सुरक्षा के उतारना सही है?
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंताएं जताईं। X पर एक यूजर ने लिखा कि, 'एक मानवरूपी रोबोट द्वारा बच्चे पर हमला करना इस बात का सबूत है कि ऐसी मशीनें बिना निगरानी के सार्वजनिक उपयोग के लिए अभी तैयार नहीं हैं।' इसी महीने की शुरुआत में, मकाऊ में पुलिस ने एक अन्य यूनिट्री रोबोट को हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसने एक बुजुर्ग महिला को इतना डरा दिया था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन घटनाओं ने इस बारे में नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर मानवाकार रोबोटों को तैनात करने से पहले क्या सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video : भारत में सस्ती दवाइयां पाकर हैरत से भर गई विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'मैं यहीं बसने जा रही हूं'