1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली RCBpaglu तो ये लोग हैं, टीम का Winning Moment देखने के लिए रोक दी शादी

असली RCBpaglu तो ये लोग हैं, टीम का Winning Moment देखने के लिए रोक दी शादी

RCB टीम के फैंस किस हद तक अपनी टीम से प्यार करते हैं, उसका एक उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। उसे देखने के बाद भी हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA RCB की जीतते हुए देखने के लिए कुछ देर के लिए रोक दी गई शादी

कल तारीख थी 3 जून 2025 जिसे भले ही पूरी दुनिया भूल जाए मगर RCB और उसके फैंस, इस जन्म में तो कभी नहीं भूलने वाले हैं। कई सालों के इंतजार के बाद कल वो पल आया जिसने RCB टीम और उनके फैंस को 'Zero Trophy' के मीम से छुटकारा दिलाया क्योंकि कल रात RCB ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी अपने नाम किया। अब यह जीत कितनी बड़ी है, यह आपको या तो RCB के फैंस बता सकते हैं या फिर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बता सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो आपको RCB की जीत का असली मतलब बताएगा।

जीत देखने के लिए रोक दी शादी

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के हॉल का है। सभी लोग वहां मौजूद हैं मगर शादी नहीं हो रही है। हॉल में एक स्क्रीन भी लगा हुआ है जिस पर मैच चल रहा है और दूल्हा खुद वहां खड़े होकर मैच देख रहा है। दरअसल यह वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया जब मैच अपने अंतिम पड़ाव पर था और लोग RCB की जीतते हुए देख सके, बस इसलिए शादी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। वीडियो में दिखता है कि टीम के जीतते ही वहां भी खुशी की लहर आ जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nikchillz नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं एक शादी में था, लोगों ने RCB को फाइनल में जीतते हुए देखने के लिए शादी को रोक दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक बात तो पक्की है, दूल्हा कभी भी शादी की सालगिरह की तारीख नहीं भूलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी के लिए क्या दिन चुना। एक यूजर ने लिखा- पागलों की कमी नहीं है इंडिया में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ताऊ का अभी ये हाल तो सोचो जवानी में क्या किया होगा, वायरल Video हैरान कर देगा

लॉयल लड़कियों को लेकर लड़के ने कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट