1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये सुख आपको केवल बिहार में ही मिल सकता है! स्टेशन से ऑर्केस्ट्रा का आनंद उठाते दिखे लोग

ये सुख आपको केवल बिहार में ही मिल सकता है! स्टेशन से ऑर्केस्ट्रा का आनंद उठाते दिखे लोग

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको पहले यह बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और फिर लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GYDV28 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो और कभी उनमें से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट भी होते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही पोस्ट होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सोशल मीडिया पर पहली बार नजर आया हो। इसमें जुगाड़, स्टंट, डांस, ड्रामा, अतरंगी हरकतें समेत कई चीजें होती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बार में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से बनाया गया है। वीडियो में शुरुआत में तो रेलवे ट्रैक नजर आता है मगर कैमरा घुमाते ही नजारा बदल जाता है। वीडियो में दिखता है कि बहुत सारे लोग सीढ़ी पर एक तरफ होकर और वहीं कई सारे लोग प्लेटफॉर्म पर एक किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा देख रहे हैं। स्टेशन के बगल में ही कोई गांव है जहां खुले में एक जगह ऑर्केस्ट्रा हो रहा है और लोग उसे आराम से देख रहे हैं। इसे बिहार का ही एक स्टेशन बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GYdv28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें, राजेंद्र नगर टर्मिनल पटना। ये सुख आपको केवल बिहार में ही मिल सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने अधिक लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सांस्कृतिक कार्यक्रम लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहार है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- हम तो बगल में रहते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

श्रीनगर में काले भालू का मचा आतंक, सड़क पर मजे से घूमते हुए कैमरे में हुआ कैद

लाल-नीला-हरा... ट्रेन के डिब्बे अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब