1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुटका खाने वाले लोग यहां भी नहीं रुके, पटना मेट्रो का Video बनाकर दिखाई लोगों की हरकत

गुटका खाने वाले लोग यहां भी नहीं रुके, पटना मेट्रो का Video बनाकर दिखाई लोगों की हरकत

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पटना मेट्रो का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Patna Metro- India TV Hindi
Image Source : IG/_ROUNAK_AGARWAL_17 मेट्रो स्टेशन पर लोग थूक रहे हैं गुटका और पान

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ध्यान खींचने जैसा होता है या फिर कुछ गलत दिखता है तो कई सारे लोग तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और उसमें से कई सारे लोग तो उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो आप भी देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पटना मेट्रो का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी पटना में मेट्रो चालू हुए ज्यादा दिन हुए भी नहीं और गुटका खाने वाले लोगों ने अपनी हरकत शुरू कर दिया है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने ऐसी कई सारी जगह दिखाई जहां पर लोगों ने गुटका और पान थूका हुआ है। रेलवे का ट्रैक हो या फिर कोई दीवार हो, गुटका खाने वाले लोग कहीं नहीं रुक रहे हैं और उन्हें जहां मन कर रहा है, वहीं पर गुटका थूक दे रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से बिहार और वहां के लोगों का नाम खराब होता है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती दिखानी चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _rounak_agarwal_17 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो पर ही लिखा है, 'पटना मेट्रो में गुटका थूकना चालू हो गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गुटका बैन करो। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज़ाहिलों की वजह से हमारा पूरा बिहार बदनाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- गुटका बिहार वासियों को बदनाम करता है हर जगह। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गुटखा खाने वाले कभी नहीं सुधरेंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान को गजब Roast किया है, भारतीय वायु सेना का वायरल Menu जरा आप भी देखिए

दीदी की ड्राइविंग स्किल देख RTO वाले भी माथा पकड़ लेंगे, आप भी देखें वायरल Video