आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग उस फोन का यूज भी जमकर कर रहे हैं। कुछ लोग खुद का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग दूसरों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद से पोस्ट कर देते हैं। इन दोनों तरह के वीडियो में अलग-अलग चीजें देखने को मिलती हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चचा स्टंट करते दिखे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वीडियो में शख्स क्या करता दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखता है कि एक शख्स चलती स्कूटी पर स्टंट कर रहा है जैसे उसे अपनी जान की कोई चिंता ही न हो। वीडियो में दिखता है कि स्कूटी चल रही है और चचा सीट पर आराम से लेट गए हैं, उनके दोनों पैर हवा में हैं और हाथ को सिर के नीचे लगाया हुआ है। इसके बाद वो नॉर्मल होते हैं और फिर स्कूटी के आगे वाले स्पेस में पैर रखकर खड़े हो जाते हैं। काफी दूर तक ऐसे ही चलते हैं औ फिर से पहले वाला स्टंट करने लगते हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'काका का अपने जीवन से मोह भंग हो गया, काका का टिकट कन्फर्म हो गया लगता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जीवन से अब कम लगाव रह गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल के बच्चों से ज्यादा इंस्पायर लगते हैं अंकल जी। तीसरे यूजर ने लिखा- आज काका यमराज के दर्शन करके मानेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन आशिकों ने पेड़ को भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा आपका दिमाग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये Video देखा आपने? जुगाड़ की करेंगे तारीफ